शारदा सिन्हा की तानाशाही के खिलाफ सड़क पर उतरी महिला कॉलेज की छात्राएँ, किया तबादले की माँग

 13 Feb 2018 ( न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

बिहार के समस्तीपुर में मंगलवार (13 फरवरी 2018)) को समस्तीपुर महिला कॉलेज की छात्राओं ने सड़क जाम किया। ए बी वी पी की प्रदेश उपाध्यक्ष सह समस्तीपुर महिला कॉलेज की शिक्षक शारदा सिंहा ने अपने संगठन को जिताने के उद्देश्य से दूसरे संगठन के उम्मीदवारों का नोमिनेशन फार्म नहीं लिया जिसके परिणामस्वरूप आइसा की छात्राओं ने सड़क जाम कर दिया।

ए बी वी पी की प्रदेश उपाध्यक्ष सह समस्तीपुर महिला कॉलेज की शिक्षक शारदा सिंहा ने अपने संगठन को जिताने के उद्देश्य से दूसरे संगठन खासकर आइसा उम्मीदवार का न तो अटेंडेंस ही दिया और न ही नोमिनेशन फार्म लिया जिसके परिणामस्वरूप आशा, सोनी समेत अन्य दर्जनों छात्राएँ नोमिनेशन से वंचित रह गई। जब तमाम आरजू मिन्नत काम नहीं आया तो उम्मीदवार छात्राओं ने पहले कॉलेज का घेराव किया, फिर कॉलेज के सामने सड़क जाम किया। जब कोई असर नहीं हुआ तो छात्राओं द्वारा समस्तीपुर - मुसरीघरारी रोड जाम कर दिया गया।

आंदोलनकारी छात्राओं की मांग है कि चुनाव लड़ने की इच्छुक तमाम छात्राओं का नोमिनेशन लिया जाये और शारदा सिंहा को दूसरे जिला में तबादला किया जाये।

इस मौके पर आइसा जिला सचिव चंदन कुमार बंटी, आइसा नेत्री सोनु कुमारी, प्रिती कुमारी, आशा कुमारी आदि ने सरकारी दल से ताल्लुकात रखने वाली ए बी वी पी की लीडर शारदा सिंहा को हटाये जाने की माँग की।

एक बयान जारी कर आइसा जिला प्रभारी सह भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा से संबंधित एवं ए बी वी पी की नेत्री शारदा सिंहा को चुनाव कार्य से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा, आरएसएस और ए वी बी पी लोकतत्र की हत्या कर रही है।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

LIVE: Watch TRT WORLD


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/