नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ तेजस्वी यादव ने भी शपथ ली है। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में हुए एक कार्यक्रम में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
एक दिन पहले ही नीतीश कुमार ने एनडीए गठबंधन से नाता तोड़ते हुए मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
नीतीश कुमार ने 165 विधायकों के समर्थन का दावा पेश किया है। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों पार्टियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे थे।
भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को लेकर विवाद और बढ़ गया। मंगलवार, 9 अगस्त, 2022 को नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड के विधायकों और सांसदों की बैठक बुलाई थी, जिसमें बीजेपी से अलग होने का फ़ैसला किया गया। नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
पहली बार उन्होंने तीन मार्च 2000 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस समय उनके पास बहुमत नहीं था और सात दिन बाद ही उन्हें पद छोड़ना पड़ा था। 2005 में नीतीश कुमार ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बार उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई।
वर्ष 2010 में एक बार फिर बीजेपी के साथ मिलकर उन्होंने सरकार बनाई और तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली। लेकिन 2013 में उन्होंने बीजेपी का साथ छोड़ दिया। 2014 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया और जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया।
लेकिन 2015 में एक बार फिर उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और कहा कि इस्तीफ़ा देना उनकी भूल थी। इसके बाद 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर महागठबंधन बनाई। चुनाव में महागठबंधन को बड़ी सफलता मिली और नीतीश कुमार ने पाँचवीं बार सीएम पद की शपथ ली।
लेकिन 2017 में उन्होंने आरजेडी से रिश्ता तोड़ लिया। उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई और छठी बार सीएम पद की शपथ ली। 2020 के विधानसभा चुनाव में वे बीजेपी के साथ लड़े और फिर सातवीं बार सीएम पद की शपथ ली। लेकिन अब वे एक बार फिर बीजेपी से अलग हो गए हैं और आरजेडी के साथ मिलकर उन्होंने सरकार बनाई है और आठवीं बार सीएम पद की शपथ ली है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
08 Jul 2024
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया
सोमवार,...
05 Jul 2024
बिहार में पुल गिरने की घटनाओं पर तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
बिहार में पुल गिरने की घटनाओं पर तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
शुक्र...
11 Nov 2020
बिहार चुनाव: एनडीए को पूर्ण बहुमत, आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
बिहार चुनाव 2020 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल गया है। इस चुनाव में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी ...
08 Jun 2020
बिहार में सम्पूर्ण विपक्ष के निर्माण से ही सत्ता परिवर्तन संभव
सत्ता के विरूद्ध उठने वाली सभी छोटी-बड़ी आवाज़ों को साथ लेकर सम्पूर्ण विपक्ष के निर्माण से ह...
05 May 2020
क्या फिर से बिहार राजनीति की प्रयोगशाला बनेगा?
आजकल वैकल्पिक राजनीति की बहुत चर्चा है। राजनीति में जनसरोकार, समन्वय और शुचिता को प्राथमिकत...