नीतीश कुमार के महागठबंधन को छोड़ बीजेपी से हाथ मिलाने को पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।
सोमवार (31 जुलाई) को उन्होंने महागठबंधन से नीतीश के अलग होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने अभी तक अपने सभी पत्ते नहीं खोले हैं।
सूत्रों के मुताबिक, शरद यादव के करीबी नेताओं का इशारा है कि वह 19 अगस्त को होने वाली जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले, दिल्ली में सभी विपक्षी नेताओं के साथ सम्मेलन में शिरकत करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, बिहार इकाई से इतर जनता दल यूनाइटेड की 20 अन्य इकाई भी नीतीश कुमार और शरद यादव को पत्र लिखेगी।
इस पत्र के जरिए पार्टी की अन्य इकाई नीतीश के बीजेपी से हाथ मिलाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करेगी।
शरद यादव ने नीतीश के बीजेपी से हाथ मिलाने पर कहा था, ''बिहार में स्थिति ठीक नहीं है। राज्य के 11 करोड़ मतदाताओं ने महागठबंधन को चुना था। मैं गठबंधन सरकार के टूटने से दुखी हूं। गठबंधन टूटना नहीं चाहिए था। इस टूट से दुखी हूं और पार्टी के लोगों से बात कर रहा हूं। इससे ज्यादा अभी कुछ कहना मैं ठीक नहीं समझता।''
इसी बीच जनता दल यूनाइटेड महासचिव केसी त्यागी का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि कोई भी पार्टी को क्षति पहुंचाने या उस तोड़ने की कोशिश नहीं करेगा। त्यागी ने कहा, ''शरद जी एक लोकतांत्रिक व्यक्ति हैं और वह पार्टी के फैसले या लोगों के खिलाफ नहीं जाएंगे।''
सूत्रों के मुताबिक, शरद यादव पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल होंगे, लेकिन वह बीजेपी के साथ गठबंधन पर भी अपनी बात कहेंगे। विपक्षी नेताओं के साथ सम्मेलन, इसी महीने के दूसरे हफ्ते में होने की उम्मीद है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
08 Jul 2024
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया
सोमवार,...
05 Jul 2024
बिहार में पुल गिरने की घटनाओं पर तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
बिहार में पुल गिरने की घटनाओं पर तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
शुक्र...
10 Aug 2022
नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तेजस्वी यादव ने भी शपथ ली
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ तेजस्वी यादव ने भी शप...
11 Nov 2020
बिहार चुनाव: एनडीए को पूर्ण बहुमत, आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
बिहार चुनाव 2020 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल गया है। इस चुनाव में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी ...
08 Jun 2020
बिहार में सम्पूर्ण विपक्ष के निर्माण से ही सत्ता परिवर्तन संभव
सत्ता के विरूद्ध उठने वाली सभी छोटी-बड़ी आवाज़ों को साथ लेकर सम्पूर्ण विपक्ष के निर्माण से ह...