झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार को एक व्यक्ति को बीफ ले जाने के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला गया।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि अलीमुद्दीन उर्फ असगर अंसारी एक मारुति वैन में 'प्रतिबंधित मांस' ले जा रहा था।
सूत्रों ने कहा कि लोगों के एक समूह ने बाजरटांड गांव में उसे रोका और उस पर बेरहमी से हमला किया। उसके वैन को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिसकर्मियों ने उसे भीड़ से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर के मलिक ने कहा, ''यह सुनियोजित हत्या है।''
अधिकारी ने कहा, ''असगर के खिलाफ बच्चे को अगवा करने और हत्या करने का आरोप पत्र दाखिल किया गया था।''
उन्होंने कहा कि बीफ के व्यापार में शामिल कुछ लोगों ने उसकी हत्या की साजिश रची।
अधिकारी के मुताबिक, ''हत्यारों की पहचान कर ली गई है।''
बीते तीन दिनों के भीतर झारखंड में इस तरह का यह दूसरा मामला है। गिरिडीह जिले में एक भीड़ ने एक घर के बाहर मृत गाय मिलने के बाद घर के मुस्लिम मालिक की पिटाई की थी और घर में आग लगा दी थी।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
08 Jul 2024
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया
सोमवार,...
05 Jul 2024
बिहार में पुल गिरने की घटनाओं पर तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
बिहार में पुल गिरने की घटनाओं पर तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
शुक्र...
10 Aug 2022
नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तेजस्वी यादव ने भी शपथ ली
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ तेजस्वी यादव ने भी शप...
11 Nov 2020
बिहार चुनाव: एनडीए को पूर्ण बहुमत, आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
बिहार चुनाव 2020 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल गया है। इस चुनाव में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी ...
08 Jun 2020
बिहार में सम्पूर्ण विपक्ष के निर्माण से ही सत्ता परिवर्तन संभव
सत्ता के विरूद्ध उठने वाली सभी छोटी-बड़ी आवाज़ों को साथ लेकर सम्पूर्ण विपक्ष के निर्माण से ह...