समस्तीपुर में बहने वाली बूढी गण्डक नदी के जल स्तर में तेजी से वृद्धि

 21 Aug 2017 ( आई बी टी एन न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

बिहार में समस्तीपुर जिला में बहने वाली बूढी गण्डक नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। बिहार में बाढ़ से अब तक 202 लोगों की मौत हो चुकी है। अररिया में सर्वाधिक 42 लोगों की मौत हुई है। बिहार के 18 जिलों के 164 प्रखंड बाढ़ से प्रभावित है।                  

समस्तीपुर में कल पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल रहा। जब शिवाजी नगर प्रखंड से गुजरने वाली करेह नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण महादेवा भुजाईर के निकट तटबंध से रिसाव शुरू हो गया। रिसाव के वाले जगह पर लोगों ने मिट्टी डालकर किसी तरह उसे बंद किया।

इसके अलावा जाखर धर्मपुर गांव के निकट भी करेह के बांध से रिसाव आने लगा। यहां भी लोगों ने मिट्टी डालकर रिसाव को बंद किया।

गौतलब है कि 2004 में भुजाईर के निकट महादेवा में बांध टूटा था जिसके कारण समस्तीपुर जिले के अलावे बेगूसराय के उत्तरी भाग के प्रखंड बुरी तरह प्रभावित हुए थे।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

अल जज़ीरा टीवी लाइव | अल जज़ीरा इंग्लिश टीवी देखें: लाइव समाचार और समसामयिक मामले


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/