बिहार के मुजफ्फरपुर में बोलेरो ने 33 बच्चों को कुचला, नौ बच्चों की मौत, तीन बच्चों की हालत नाजुक

 25 Feb 2018 ( न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

बिहार के मुजफ्फरपुर में स्कूल में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो ने 33 बच्चों को कुचल दिया। जिसमें से नौ बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से बिहार में हड़कंप मच गया। बच्चों की हादसे में मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दुर्घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख जताते हुए बच्चों के परिवारवालों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के झपहा में हुई।

बताया जाता है कि शनिवार को छुट्टी होने के समय बच्चे स्कूल से निकलने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सीधे स्कूल परिसर में घुस गई। वाहन की चपेट में 33 बच्चे आए। जिसमें गंभीर रूप से घायल नौ बच्चों की मौत हो गई। अन्य बच्चों को एस के एम सी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां तीन अन्य बच्चों की भी हालत नाजुक बनी हुई है।

मरने वाले सभी बच्चे मीनापुर के धर्मपुर मध्य विद्यालय में पढ़ते थे। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक चालक हादसे के बाद बोलेरो लेकर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन रोते-बिलखते स्कूल पहुंचे। मां-बाप के चीत्कार से स्कूल परिसर का माहौल गमजदा रहा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतक बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

LIVE: Watch TRT WORLD


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/