बिहार गैंगरेप: तेजस्वी ने कहा, नीतीश ने बीजेपी से मिल कानून-व्यवस्था को कब्र में दफनाया

 15 Jun 2018 ( न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

बिहार के गया में 20 लुटेरों ने एक डॉक्टर के परिवार को रास्ते में रोककर उनकी पत्नी और बेटी के साथ गैंगरेप किया। लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने घटना के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कई ट्वीट किए।

एक ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा कि नीतीश जी ने भाजपाइयों से मिल कानून-व्यवस्था को कब्र में दफना दिया है।

तेजस्वी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, मुजफ़्फ़रपुर में सत्ता संरक्षण में 44 लड़कियों से बलात्कार किया गया। एक ऐसा मामला मोतिहारी में सामने आया है। भाजपा समर्थित मीडिया ने सुशासनी करतूतों से ज़ुबान पर ताला जड़ लिया है, क्योंकि अब बिहार में उनका भरण-पोषण करने वाली नीतीश के नेतृत्व में बलात्कारी जनता पार्टी की सरकार है।

बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि अगर आपके साथ कोई छेड़खानी करता है तो थाने बाद में जाइए, पहले फोन कॉल राजभवन में कर दीजिए।

तेजस्वी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, अति-शर्मनाक ! राज्यपाल महोदय जानते हैं कि नीतीश राज में क़ानून व्यवस्था की शर्मनाक स्थिति है। सीएम के अधीन गृह विभाग भ्रष्टाचार की दलदल में डूबा हुआ है।

अब आप समझ लीजिये बिहार में क्या हालात होंगे जब राज्यपाल महोदय को हस्तक्षेप कर ख़ुद महिला उत्पीड़न पर संज्ञान लेना पड़ रहा है।

खबर के मुताबिक, पुलिस को दिए बयान में डॉक्टर ने बताया कि वे अपनी पत्नी और बेटी के साथ गया के गुरारू बाज़ार से लौट रहे थे, जब सोनडीहा के पास एक सुनसान जगह पर उन्हें एक हथियारबंद समूह ने घेर लिया। ये करीब 20 लोग थे। इन्होंने डॉक्टर की पत्नी और 12 साल की बेटी के साथ बदतमीजी की, तब उन्होंने इसका विरोध किया, जिसके बाद उन्हें पेड़ से बांधकर उनकी पत्नी और बेटी के साथ बलात्कार किया।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

LIVE: Watch TRT WORLD


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/