बिहार के अररिया लोकसभा सीट और जहानाबाद एवं भभुआ विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव की गिनती अब खत्म हो गई है। विधानसभा की दोनों सीटों भभुआ और जहानाबाद के नतीजे आ चुके हैं।
जहानाबाद विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी सुदय यादव ने करीब 35 हजार वोटों से जीत दर्ज की है, तो बीजेपी ने भभुआ सीट पर जीत हासिल की है। यहां से भाजपा प्रत्याशी रिंकी पांडे ने जीत दर्ज की है।
वहीं, अररिया लोकसभा सीट पर भी राजद के सरफराज आलम ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह को 61788 वोटों से पराजित कर दिया है।
इन सीटों पर उपचुनाव के लिए 11 मार्च को मतदान हुआ था। अररिया से राजद के सांसद रहे मोहम्मद तस्लीमुद्दीन, जहानाबाद से राजद के विधायक रहे मुंद्रिका सिंह यादव तथा भभुआ से भाजपा के विधायक रहे आनंद भूषण पांडेय के निधन के कारण चुनाव आयोग द्वारा गत नौ फरवरी को इन सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी की थी।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
08 Jul 2024
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया
सोमवार,...
05 Jul 2024
बिहार में पुल गिरने की घटनाओं पर तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
बिहार में पुल गिरने की घटनाओं पर तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
शुक्र...
10 Aug 2022
नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तेजस्वी यादव ने भी शपथ ली
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ तेजस्वी यादव ने भी शप...
11 Nov 2020
बिहार चुनाव: एनडीए को पूर्ण बहुमत, आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
बिहार चुनाव 2020 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल गया है। इस चुनाव में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी ...
08 Jun 2020
बिहार में सम्पूर्ण विपक्ष के निर्माण से ही सत्ता परिवर्तन संभव
सत्ता के विरूद्ध उठने वाली सभी छोटी-बड़ी आवाज़ों को साथ लेकर सम्पूर्ण विपक्ष के निर्माण से ह...