बिहार में अपराधियों ने एक बार फिर के कहर बरपाया है। गुरूवार को समस्तीपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक लूट को अंजाम दिया। घटना समस्तीपुर के भीड़भाड़ वाले इलाके गोला रोड की है। जहां यूको बैंक को लुटेरों ने निशाना बनाया।
बैंक को खुलते ही अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया और आराम से चलते बने। जानकारी के मुताबिक, 5 से 7 की संख्या में रहे अपराधियों ने बैंक के लगभग 52 लाख रुपये लूट लिये।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे आराम से भाग निकले। नगर थाना के गोला रोड में हुई इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर जांच के लिये पहुंची। एसपी दीपक रंजन, सदर डीएसपी मोहम्मद तनवीर और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले की सीमाओं की नाकेबंदी की गई है।
हाल के दिनों में बैंक लूट की ये दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले भी अपराधियों ने गोपालगंज के पंजाब नेशनल बैंक में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
08 Jul 2024
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया
सोमवार,...
05 Jul 2024
बिहार में पुल गिरने की घटनाओं पर तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
बिहार में पुल गिरने की घटनाओं पर तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
शुक्र...
10 Aug 2022
नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तेजस्वी यादव ने भी शपथ ली
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ तेजस्वी यादव ने भी शप...
11 Nov 2020
बिहार चुनाव: एनडीए को पूर्ण बहुमत, आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
बिहार चुनाव 2020 में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल गया है। इस चुनाव में आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी ...
08 Jun 2020
बिहार में सम्पूर्ण विपक्ष के निर्माण से ही सत्ता परिवर्तन संभव
सत्ता के विरूद्ध उठने वाली सभी छोटी-बड़ी आवाज़ों को साथ लेकर सम्पूर्ण विपक्ष के निर्माण से ह...