भारत के राज्य मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कुछ दिनों पहले हिंदू राष्ट्र बनाए जाने की बातें कही थीं।
ये बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा था।
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था, ''तुम हमारा साथ दो, हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे।''
अब एक निजी न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
योगी ने कहा है कि भारत हिंदू राष्ट्र था, है और आगे भी रहेगा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''सबसे पहली बात ये है कि हिंदू राष्ट्र से हमारा मतलब क्या है। हिंदू कोई मत, मज़हब, संप्रदाय नहीं है। ये एक सांस्कृतिक शब्दावली है, जो भारत के हर एक नागरिक के लिए फ़िट बैठती है।''
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''अगर भारत का कोई व्यक्ति हज करने जा रहा है तो वहां उसको कोई हाजी के रूप में नहीं जान रहा होता है, वहां उसको कोई इस्लाम के रूप में नहीं मानता ... वहां उसको हिंदू नाम से संबोधित किया जाता है। तब वहां किसी को परेशानी नहीं होती।''
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर उस परिप्रेक्ष्य में देखेंगे तो भारत हिंदू राष्ट्र है क्योंकि भारत का हर नागरिक हिंदू है। ये कोई जाति सूचक, मत सूचक शब्द नहीं है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये हमारी सांस्कृतिक एकता है कि हिमालय से समंदर तक के विस्तृत भू-भाग के अंदर जन्मे हुए लोग अपने आप में हिंदू कहलाते हैं। उस रूप में अगर लेंगे तो हिंदू राष्ट्र से किसी को परहेज़ नहीं होना चाहिए।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर आप इसको मत, संप्रदाय या मज़हब के साथ जोड़ रहे हैं तो इसका मतलब है, तब हम हिंदू को समझने की भूल कर रहे हैं।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
15 Nov 2025
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण ...
12 Nov 2025
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
11 Nov 2025
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून लागू
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून ...
05 Aug 2025
उत्तर भारत के एक गाँव में अचानक आई बाढ़ से कम से कम चार लोगों की मौत, दर्जनों लापता
उत्तर भारत के एक गाँव में अचानक आई बाढ़ से कम से कम चार लोगों की मौत, दर्जनों लापता...
12 Jun 2025
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 240 से ज़्यादा लोग सवार थे
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 240 से ज़्यादा लोग सवार थे