भारत सरकार सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया और सरकारी तेल रिफ़ाइनरी भारत पेट्रोलियम कोर्पोरेशन को मार्च तक बेचने पर विचार कर रही है।
भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को ख़ास इंटरव्यू में कहा कि सरकार चाहती है मार्च तक एयर इंडिया और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की बिक्री की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
सीतारमण ने कहा, ''दोनों कंपनियों को लेकर हमारी जो योजना है हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले साल की शुरुआत तक उन्हें पूरा कर लेंगे।''
वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार को इन दोनों कंपनियों को बेचने से इस वित्त वर्ष में एक लाख करोड़ का फायदा होगा।
सरकार ने पिछले साल भी एयर इंडिया को बेचने की योजना बनाई थी लेकिन तब निवेशकों ने एयर इंडिया को खरीदने में ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया था इसलिए इसे बेचा नहीं जा सका था।
सीतारमण ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया कि एयर इंडिया की बिक्री प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही निवेशकों में उत्साह देखा गया है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
21 Apr 2026
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
<...
07 Apr 2026
अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी बनी, सीएम नायडू ने क्या कहा?
अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी बनी, सीएम नायडू ने क्या कहा?
15 Nov 2025
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण ...
12 Nov 2025
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
11 Nov 2025
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून लागू
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून ...