हाथरस हादसे के पीड़ितों से राहुल गांधी ने मिलने के बाद क्या कहा?
शुक्रवार, 5 जुलाई 2024
भारत में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 को हाथरस हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों से मुलाक़ात की और उनके लिए ज़्यादा से ज़्यादा और जल्दी मुआवजा मांगा।
पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा, "इस हादसे में बहुत से परिवारों को नुकसान हुआ है। काफी लोगों की मौत हुई है। लेकिन मैं इस घटना को राजनीतिक नज़रिये से नहीं देख रहा हूं। प्रशासन में कमी तो है। ग़लतियां हुई हैं। इसका पता लगाना चाहिए।''
राहुल गांधी ने कहा, ''शायद सबसे ज़रूरी बात ये है कि मुआवजा सही मिलना चाहिए। ये ग़रीब परिवार हैं और मुश्किल समय है। मुआवजा ज़्यादा से ज़्यादा मिलना चाहिए।''
राहुल ने कहा, "मैं यूपी के मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूँ कि मुआवजा दिल खोल कर मिलना चाहिए। इस समय इसकी ज़रूरत है। इसमें देर नहीं होनी चाहिए। छह महीने या एक साल बाद दिया तो किसी को फ़ायदा नहीं होगा।''
राहुल गांधी ने कहा, "परिवार वालों से मेरी पर्सनल बात हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कमी थी। पुलिस का जो इंतजाम होना चाहिए था वो नहीं हुआ। बहुत दुख में हैं। सदमे में हैं। उनकी स्थिति समझने की कोशिश कर रहा हूं।''
दो जुलाई 2024 को भारत के राज्य उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा नाम से चर्चित बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने से 123 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
21 Apr 2026
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
<...
07 Apr 2026
अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी बनी, सीएम नायडू ने क्या कहा?
अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी बनी, सीएम नायडू ने क्या कहा?
15 Nov 2025
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण ...
12 Nov 2025
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
11 Nov 2025
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून लागू
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून ...