यूक्रेन पर रूस के मिसाइल हमलों को लेकर बाइडन ने क्या कहा?
मंगलवार, 9 जुलाई 2024
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन पर किए जा रहे रूसी मिसाइल हमलों की निंदा की है।
इन हमलों में अभी तक 38 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बाइडन ने कहा है कि ये हमले 'रूसी बर्बरता की भयावह याद' दिलाते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को मज़बूत करने की भी प्रतिबद्धता जताई।
ताज़ा रूसी हमलों में अभी तक 38 लोगों की मौत हुई है और 190 लोग घायल हुए हैं। इनमें सोमवार, 8 जुलाई 2024 को कीएव में बच्चों के अस्पताल पर किए गए हमलों के दौरान घायल भी शामिल हैं।
बाइडन का ये बयान ऐसे समय में आया है जब मंगलवार, 9 जुलाई 2024 को अमेरिका में नेटो का सम्मेलन होने जा रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि बैठक में यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को और बढ़ावा देने की घोषणा की जाएगी।
इस दौरान नेटो देशों के 32 सदस्य देश, उनके सहयोगी देश और यूरोपियन यूनियन भी नेटो की 75वीं सालगिरह मनाने के लिए जुटेंगे।
बाइडन ने कहा कि वे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की और दूसरे नेटो नेताओं का स्वागत करेंगे। इस सम्मेलन में यूक्रेन पर हो रहे रूसी हमलों से सुरक्षा और उनके बचाव पर फोकस रहेगा।
बाइडन ने कहा कि हम यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए नए उपायों का ऐलान करेंगे ताकि उनके शहरों और नागरिकों को रूसी हमलों से बचाने में सहायता मिल सके।
बाइडन ने कहा, "मैं यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से भी मिलूंगा ताकि उनको यह भरोसा दिला सकूं कि यूक्रेन के लिए हमारा समर्थन अटूट है।''
यूक्रेन की गुज़ारिश पर मंगलवार, 9 जुलाई 2024 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की भी बैठक हो रही है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन पर रूस के मिसाइल हमले की निंदा करने में पश्चिमी अधिकारियों का साथ दिया।
वहीं कीएव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने राजधानी पर हुए घातक हमलों के बाद मंगलवार, 9 जुलाई 2024 को शोक दिवस घोषित किया है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
20 Oct 2026
रूसी विदेश मंत्री ने कहा, रूस ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश कभी भी ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा।&nb...
20 Oct 2026
फ़्रांस में व्यापक हिंसा के बाद पेरिस के कुछ इलाक़ों समेत कई शहरों में कर्फ़्यू लगा
फ़्रांस में बीते कुछ दिनों के दौरान हुए दंगों और लूटपाट के बाद अधिकारियों ने पेरिस के कुछ ह...
05 Oct 2026
स्पेन के प्रधानमंत्री ने अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने सोमवार को अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया है।&nbs...
05 Oct 2026
इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर हज़ारों समर्थकों का इस्लामाबाद की ओर मार्च
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर उनके हज़ारो...
05 Oct 2026
भारत और रूस के रिश्तों की नींव 1950 के दशक से ही मज़बूत रही है: जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्...