इसराइल-हमास के बीच बढ़े युद्धविराम की नई शर्तें क्या हैं?

 28 Nov 2023 ( न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

इसराइल- हमास के बीच बढ़े युद्धविराम की नई शर्तें क्या हैं?

मंगलवार, 28 नवंबर 2023

इसराइल और हमास के बीच अस्थायी युद्धविराम दो दिन के लिए बढ़ाने पर सहमति बन गई है।

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया है कि इस बढ़े हुए समझौते के तहत हमास 20 और इसराइली बंधकों को छोड़ेगा।

इसके साथ ही इसराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि वह बढ़ी हुई डील में 50 अतिरिक्त फ़लस्तीनी कैदियों को अपनी जेल से रिहा करेगा।

इसराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार, 28 नवंबर 2023 को सुबह कहा गया, ''सरकार ने अतिरिक्त इसराइली बंधकों की रिहाई की स्थिति में अतिरिक्त 50 फलस्तीनी महिला कैदियों की रिहाई को मंजूरी दे दी है।''
 
सोमवार, 27 नवंबर 2023 की रात हमास ने 11 इसराइली कैदियों को रिहा किया। जिसमें जर्मन, फ्रेंच और अर्जेंटीनियाई नागरिक भी शामिल थे। वहीं इसराइल ने भी सोमवार, 27 नवंबर 2023 की देर रात 33 फ़लस्तीनी नागरिकों को अपनी जेलों से रिहा किया।

क़तर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद एल अंसारी ने एक्स पर लिखा कि छोड़े गए 11 इसराइली लोगों में से कई लोग के पास दो देशों की नागरिकता है।

उन्होंने ब्यौरा देते हुए लिखा- ''ग़ज़ा से रिहा किए गए इसराइलियों में तीन फ़्रेंच नागरिक, दो जर्मन और छह अर्जेंटीना के नागरिक शामिल हैं।''

हमास और ग़ज़ा के स्थानीय मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कहा है कि जिन 33 लोगों को इसराइल ने सोमवार, 27 नवंबर 2023 की देर रात रिहा किया है उसमें 30 लड़के और तीन महिलाएं हैं।

इस अस्थायी युद्ध विराम के बढ़ने से राहत सामग्रियों से भरी और भी गाड़ियां ग़ज़ा तक पहुंच सकेंगी।

सात अक्टूबर 2023 को हमास ने इसराइल पर हमला किया था जिसमें 1200 लोगों की मौत हुई थी और 240 लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था।

इसके बाद इसराइल लगातार ग़ज़ा पर हमले कर रहा है जिसमें 14500 लोगों की मौत हो चुकी है।

शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 से हमास और इसराइल के बीच समझौते के तहत अस्थायी युद्धविराम लागू है जो बुधवार, 29 नवंबर 2023 तक जारी रहेगा।

ग़ज़ा में इसराइल और हमास के युद्धविराम समझौते का पांचवां दिन, और बंधकों की रिहाई हो सकती है

मंगलवार, 28 नवंबर 2023

ग़ज़ा में इसराइल और हमास का युद्धविराम समझौता पांचवें दिन में पहुंच गया है। इससे पहले दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कर रहे क़तर ने युद्धविराम के 48 घंटे बढ़ाए जाने की घोषणा की थी।

युद्धविराम की इस अवधि के दौरान तीन फलस्तीनी क़ैदियों को इसराइली जेलों से रिहा किया जाएगा। इसके बदले ग़ज़ा से भी हमास तीन बंधकों को रिहा करेगा।

रिहा किए जाने वाले क़ैदियों और बंधकों की लिस्ट तैयार की जा रही है।  लेकिन हमास का कहना है कि बंधक बनाए गए सभी लोगों को उसने ग़ज़ा पट्टी में नहीं रखा हुआ है।

हमास के इस बयान से माना जा रहा है कि स्थिति और जटिल हो सकती है। संयुक्त राष्ट्र ने युद्धविराम की स्थिति का लाभ उठाते हुए ग़ज़ा के लोगों के लिए सहायता सामग्री की सप्लाई बढ़ा दी है।

लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने इस बात को लेकर चेताया भी है कि फिलहाल भेजी जा रही सहायता सामग्री समंदर की एक बूंद के समान है।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

LIVE: Watch TRT WORLD


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

Copyright © 2024 IBTN Al News All rights reserved. Powered by IBTN Media Network & IBTN Technology. The IBTN is not responsible for the content of external sites. Read about our approach to external linking