उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार से दूर बीजेपी सांसद वरुण गांधी को पार्टी ने आखिरी दो चरणों के प्रचार अभियान में स्टार प्रचारकों की सूची से हटा दिया है। वरुण को पार्टी ने तीसरे, चौथे व पांचवे चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया था।
उन्होंने एक दिन पहले ही इंदौर के एक कार्यक्रम में रोहित वेमुला व किसानों की आत्महत्या के मामले में अपनी ही सरकार को परोक्ष रूप से कठघरे में खड़ा किया था।
वरुण को बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में पहले दो चरणों के चुनाव में स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं किया था। हालांकि, बाद में तीसरे, चौथे व पांचवे चरण में शामिल किया गया था। इन चरणों में उनके संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर में भी मतदान था।
हालांकि, उस सूची में भी उनका नाम आखिरी स्थान पर था। अब पार्टी ने छठे व सातवें चरण के लिए स्टार प्रचारकों की सूची से उन्हें हटा दिया है। सूत्रों के अनुसार उनकी जगह केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा का नाम जोड़ा गया है।
माना जा रहा है कि पार्टी ने वरुण को स्टार प्रचारकों में जगह न देने का फैसला उनके एक दिन पहले इंदौर में दिए भाषण के बाद किया है। इस कार्यक्रम में वरुण ने कहा था कि रोहित वेमुला का सुसाइड नोट को पढ़कर उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। साथ ही उन्होंने किसानों की आत्महत्याओं को लेकर भी परोक्ष रूप से सरकार को घेरा था।
वरुण गांधी ने स्टार प्रचारक होने के बाद भी तीन चरणों में उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लिया। वरुण गांधी के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि वे इन दिनों देश भर में आइडिया फार न्यू इंडिया और नेशन बिल्डिंग मामले पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। यह कार्यक्रम अप्रैल तक चलेंगे।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
21 Apr 2026
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
<...
07 Apr 2026
अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी बनी, सीएम नायडू ने क्या कहा?
अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी बनी, सीएम नायडू ने क्या कहा?
15 Nov 2025
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण ...
12 Nov 2025
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
11 Nov 2025
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून लागू
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून ...