क्वाड के ज़रिए भारत के साथ अमेरिका के संबंध 2023 में और बेहतर हुए: अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन

 21 Dec 2023 ( जमाल अनवर मुन्ना, मैनेजिंग एडिटर )
POSTER

क्वाड के ज़रिए भारत के साथ अमेरिका के संबंध 2023 में और बेहतर हुए: अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन

गुरुवार, 21 सितम्बर 2023

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि क्वाड के ज़रिए भारत के साथ अमेरिका के संबंध 2023 में और बेहतर हुए।

एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि न केवल भारत बल्कि जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ भी अमेरिका के संबंध गहरे हुए हैं।

एंटनी ब्लिंकन बुधवार, 20 सितम्बर 2023 को वाशिंगटन के विदेश विभाग में आयोजित वर्षांत संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

एंटनी ब्लिंकन ने कहा, ''हमने भारत के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत किया है। हमने क्वाड के ज़रिए भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ सहयोग को और बेहतर बनाया है।

अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडन ने जून 2023 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी की थी। उसके बाद नई दिल्ली में आयोजित जी20 की बैठक में भाग लेने बाइडन आए थे।

चीन के आक्रामक व्यवहार से निपटने के लिए अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने नवंबर 2017 में क्वाड की स्थापना की थी। यह 2007 में स्थापित 'क्वार्डिलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग (QSD) से ही विकसित हुई थी।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

LIVE: Watch TRT WORLD


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

Copyright © 2024 IBTN Al News All rights reserved. Powered by IBTN Media Network & IBTN Technology. The IBTN is not responsible for the content of external sites. Read about our approach to external linking