तमिलनाडु में बछड़े ले जा रहे ट्रक को रोकने के मुद्दे पर दो गुटों में मारपीट, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

 29 Jun 2017 ( आई बी टी एन न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

तमिलनाडु के पलानी जिले में बछड़ों को ले जा रहे ट्रक को रोकने के मुद्दे पर दो गुट आपस में भिड़ गए। थाने के बाहर ही भीड़ उग्र हो गई और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। पुलिस ने दोनों गुटों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया।

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, सेंदलंकारा रामानुज जीयनर नाम का शख्‍स कुम्‍भाभिषेकम में हिस्‍सा लेने पोलाची से मन्‍नारगुर्दी जा रहा था। उसने पुधु-धरमपुर रोड पर एक मिनी वैन में पांच बछड़ों और दो बैलों को ले जाते हुए देखा। जीयर वैन को लेकर पलानी थाने पर आ गया और शिकायत दर्ज कराई कि बिना गाइडलाइंस का पालन किए बछड़ों को ले जाया जा रहा था।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि बछड़ों केा बिना खाना-पानी दिए वैन में बंद रखा गया था। शुरुआती जांच में सामने आया कि थेवनूर पुधूर का रहने वाला उदयकुमार बछड़ों को ले जा रहा था।

पुलिस जब तक मुकदमे में कार्यवाही करती, कई मुस्लिम संगठनों के लोग थाने के बाहर इकट्ठा होकर बछड़े सीज किए जाने का विरोध करने लगे। उसी समय कुछ हिंदूवादी संगठनों के लोग भी वहां पहुंच गए। जैसे ही जीयर थाने से बाहर निकला, गुस्‍साई भीड़ के एक समूह ने उसकी गाड़ी पर पत्‍थर फेंके। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। चार घायलों को पलानी के सरकारी अस्‍पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

अल जज़ीरा टीवी लाइव | अल जज़ीरा इंग्लिश टीवी देखें: लाइव समाचार और समसामयिक मामले


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/