बांग्लादेश के अधिकारियों के मुताबिक, देश के उत्तर-पूर्वी शहर सिलहट में हुए दो धमाकों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई।
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी शामिल है। धमाके में कई लोग घायल भी हुए हैं।
अधिकारियों ने जानकारी दी है कि धमाके एक इमारत के पास हुए हैं जहां संदिग्ध चरमपंथियों और सेना के कमांडो के बीच संघर्ष जारी है।
सिलहट मेट्रोपोलिटन पुलिस के प्रवक्ता ज़िदान अल मूसा ने बताया कि धमाके में इंस्पेक्टर चौधरी अबू कैसर की मौत हो गई। मारे गए बाकी दो लोगों में एक हमलावर हो सकता है।
मूसा ने कहा कि सिलहट में चरमपंथियों के ख़िलाफ़ सेना अभियान चला रही है।
संदिग्ध चरमपंथियों ने सुरक्षा बलों पर बमों से हमला किया। इस वारदात में 40 लोग घायल हो गए हैं।
स्थानीय पत्रकार अहमद नूर ने बीबीसी बांग्ला को बताया कि जहां बम हमला हुआ, वे वहां से थोड़ी ही दूर थे।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे शहर में चरमपंथियों की धर पकड़ चल रही है।
पुलिस ने सिलहट के दक्षिण सुरमा इलाक़े में एक पांच मंज़िला मकान की दो दिनों से घेराबंदी कर रखी थी। उसके बाद शनिवार को उस मकान पर कमांडो ने हमला कर दिया।
इसके पहले सेना ने जानकारी दी थी कि उन्होंने चरमपंथियों के कब्ज़े वाली इमारत से 78 आम लोगों को बाहर निकाला है। इनमें 21 बच्चे शामिल हैं।
सेना के प्रवक्ता लेफ़्टीनेंट कर्नल रशीदुल हसन ने बताया, चरमपंथियों की संख्या छह के करीब है। उनके पास बड़ी मात्रा में विस्फोटक और बम हैं।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
20 Oct 2026
रूसी विदेश मंत्री ने कहा, रूस ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश कभी भी ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा।&nb...
20 Oct 2026
फ़्रांस में व्यापक हिंसा के बाद पेरिस के कुछ इलाक़ों समेत कई शहरों में कर्फ़्यू लगा
फ़्रांस में बीते कुछ दिनों के दौरान हुए दंगों और लूटपाट के बाद अधिकारियों ने पेरिस के कुछ ह...
05 Oct 2026
स्पेन के प्रधानमंत्री ने अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने सोमवार को अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया है।&nbs...
05 Oct 2026
इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर हज़ारों समर्थकों का इस्लामाबाद की ओर मार्च
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर उनके हज़ारो...
05 Oct 2026
भारत और रूस के रिश्तों की नींव 1950 के दशक से ही मज़बूत रही है: जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्...