बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ राजनैतिक गोलबंदी शुरू हो चुका है। इसमें जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे ज्यादा प्रभावित होने की खबरें हैं। ऐसी खबरें हैं कि नीतीश कुमार के सत्ता जा सकती है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री का पद जाने के डर से नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव से इस्तीफा लेने के मामले में फिलहाल चुप्पी साध ली है।
सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी से इस्तीफा मांगने के बाद अगर सरकार गिरती है तो नीतीश कुमार बीजेपी के साथ जाकर सरकार बना सकते हैं। लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि नीतीश की इस कोशिश को उनके ही दल के विधायकों ने जोरदार झटका दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू के अधिकांश मुस्लिम और यादव विधायकों ने बीजेपी के साथ जाने की बजाय अलग रास्ता अपनाने का मन बना लिया है।
जदयू के अंदर चल रही हलचल की बानगी केरल से पार्टी के एकमात्र सांसद वीरेंद्र कुमार ने जगजाहिर कर दी। वीरेंद्र कुमार ने बीजेपी से गठबंधन की खबरों को खारिज किया है। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी द्वारा एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने के फैसले को भी नजरअंदाज कर दिया।
एचटी मीडिया ने जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से लिखा है कि अगर नीतीश कुमार बीजेपी का दामन थामते हैं तो जदयू के कई विधायक खासकर सीमांचल-कोशी इलाके से चुनकर आने वाले विधायक अलग राह अपना सकते हैं। यानी पार्टी में फूट हो सकती है।
सूत्र बताते हैं कि जेडीयू के अधिकांश मुस्लिम और यादव विधायक बीजेपी से किसी तरह के गठबंधन के सख्त खिलाफ हैं। ऐसे में अगर नीतीश कुमार महागठबंधन तोड़कर एनडीए में शामिल होने की कोशिश करते हैं तो उन्हें अपनी ही पार्टी में सबसे ज्यादा चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और नीतीश कुमार की मुख्यमंत्री की कुर्सी जा सकती है।
सूत्र बताते हैं कि जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का भी बीजेपी की तरफ झुकाव नहीं है। अगर नीतीश कुमार इसके बाद भी बीजेपी से मोहभंग नहीं करते हैं तो उनकी पार्टी में बँटवारा हो सकता है।
माना जा रहा है कि एनडीए में शामिल होने की दशा में 71 में से करीब 20 विधायक नीतीश के खिलाफ जा सकते हैं। जेडीयू के 12 सांसदों में से 6 भी इसी तरह की मुखालफत कर सकते हैं।
एचटी मीडिया के मुताबिक, सरफराज आलम, मुजाहिद आलम, सरफुद्दीन आलम और नौशाद आलम कुछ ऐसे नाम हैं जो जेडीयू के एनडीए में शामिल होने की दशा में नीतीश से बगावत कर सकते हैं।
पिछले कुछ दिनों से तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर महागठबंधन के दो दलों राजद और जेडीयू के बीच तल्खी देखने को मिल रही है। जेडीयू जहां तेजस्वी यादव से बेनामी संपत्ति मामले में सीबीआई के आरोपों पर सफाई मांगी थी, वहीं राजद की ओर से स्पष्ट कहा गया था कि तेजस्वी यादव पद से इस्तीफा नहीं देंगे।
इस बीच मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच उपजे राजनीतिक हालातों पर करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई थी।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित ऑस्ट्रेलिया का एक सैनिक गिरफ़्तार, वॉर क्राइम का केस चलेगा
विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित ऑस्ट्रेलिया का एक सैनिक गिरफ़्तार, वॉर क्राइम का केस च...
16 Sep 2025
संयुक्त राष्ट्र की जाँच में ग़ज़ा पर इसराइल के युद्ध को नरसंहार माना गया है
संयुक्त राष्ट्र की जाँच में ग़ज़ा पर इसराइल के युद्ध को नरसंहार माना गया है<...
16 May 2025
क्या डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका-खाड़ी संबंधों को एक नए युग में पहुँचा दिया है?
क्या डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका-खाड़ी संबंधों को एक नए युग में पहुँचा दिया है?