सौ से ज्यादा लोगों को लेकर जा रहे म्यांमार सेना के विमान का मलबा अंडमान सागर में मिला है।
न्यूज एजेंसी एएफपी ने एक म्येइक शहर के पर्यटन अधिकारी नैंग लिन जॉ के हवाले से कहा, ''हमें विमान के टुकड़े दवेई शहर से 218 किलोमीटर दूर समुद्र में मिले हैं।''
एयरफोर्स के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि नौसेना के राहत पोत ने विमान के टुकड़ों का पता लगाया।
मिलिट्री कमांडर-इन-चीफ मिन आंग ह्लांग के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ''विमान के दवेई शहर से 20 मील पश्चिम पहुंचने के बाद 1.35 बजे अचानक संपर्क टूट गया था।''
कार्यालय के अनुसार, विमान में म्येइक एयरफोर्स कमांड के अधिकारी और उनके परिवार वाले बैठे थे जिनकी संख्या 105 बताई गई है। इसके अलावा विमान पर 11 क्रू के सदस्य थे।
विमान की तलाश के लिए चार नौसेना के जहाज और एयरफोर्स के दो विमान भेजे गए थे। यह विमान म्येइक और यंगून शहर के बीच 18,000 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर उड़ रहा था। म्यांमार की व्यापारिक राजधानी यंगून से दवेई दो घंटे की हवाई दूरी पर है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
20 Oct 2026
रूसी विदेश मंत्री ने कहा, रूस ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश कभी भी ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा।&nb...
20 Oct 2026
फ़्रांस में व्यापक हिंसा के बाद पेरिस के कुछ इलाक़ों समेत कई शहरों में कर्फ़्यू लगा
फ़्रांस में बीते कुछ दिनों के दौरान हुए दंगों और लूटपाट के बाद अधिकारियों ने पेरिस के कुछ ह...
05 Oct 2026
स्पेन के प्रधानमंत्री ने अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने सोमवार को अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया है।&nbs...
05 Oct 2026
इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर हज़ारों समर्थकों का इस्लामाबाद की ओर मार्च
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर उनके हज़ारो...
05 Oct 2026
भारत और रूस के रिश्तों की नींव 1950 के दशक से ही मज़बूत रही है: जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्...