काबुल के सुप्रीम कोर्ट में आज हुए आत्मघाती बम हमले से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 अन्य घायल हो गए।
अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीबुल्ला दानिश ने एएफपी को बताया कि एक पैदल आत्मघाती हमलावर ने उस वक्त ये हमला किया जब अदालत परिसर में पार्किंग स्थल में कर्मचारी बस में सवार हो रहे थे। हमला उस सड़क पर हुआ जो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से अमेरिकी दूतावास की तरफ जाती है।
हताहतों की संख्या की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वहीद मजरूह ने दी। उन्होंने बताया कि घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
पुलिस ने कोर्ट परिसर के पास सड़क पर आवाजाही रोक दी है क्योंकि बड़ी संख्या में अदालत में काम करने वाले कर्मचारियों के परिजन वहां पहुंचने लगे थे। मौके पर बड़ी संख्या में एंबुलेंस और दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं थीं।
पिछले महीने संसदीय सचिवालय से निकल रहे कर्मचारियों पर भी तालिबान ने काबुल में धमाका किया था। इस धमाके में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 80 अन्य घायल हो गए थे।
इन धमाकों ने अफगानिस्तान में बढ़ते असुरक्षा के माहौल को फिर रेखांकित किया है, जहां अमेरिका समर्थित बल तालिबान विद्रोहियों के साथ अलकायदा और इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों से जूझ रहे हैं।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...