भारत और चीन के बीच सिक्किम में हुए ताजा सीमा विवाद के बाद दोनों देशों ने इस इलाके में सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ा दिया है। चीन और भारत दोनों ने इस इलाके में तीन-तीन हजार सैनिक तैनात कर रखे हैं।
भारतीय सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने गुरुवार (29 जून) को गंगटोक स्थित 17 माउंटेन डिविजन और कालिमपॉन्ग में 27 माउंटेन डिविजन का दौरा किया।
विवाद तब शुरू हुआ, जब चीनी सैनिकों ने भारतीय इलाके में बने दो अस्थायी बंकरों को नष्ट कर दिया। भारत के सिक्किम में स्थित विवादित इलाका भूटान और तिब्बत के सीमा के निकट है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस इलाके खासकर डोका ला में हालात कई सालों से गंभीर बनी हुई है। दोनों ही देश अपने सैनिकों को पीछे नहीं हटाना चाहते। चीन द्वारा घुसपैठ की ताजा कोशिश को रोकने के लिए भारतीय सैनिकों ने मानव दीवार बनाई थी। बिपिन रावत ने अपने दौरे में 17वीं डिविजन पर विशेष ध्यान दिया। 17वीं डिविजन की चार ब्रिगेडो पर पूर्वी सिक्किम की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। हर ब्रिगेड में तीन हजार से अधिक सैनिक हैं। बिपिन रावत के दौरे में 33 कॉर्प्स और 17वीं डिविजन के सभी अधिकारी मौजूद रहे। रावत शुक्रवार (30 जून) सुबह नई दिल्ली वापस लौट गए।
चीन इस इलाके में भूटान की डोकलाम घाटी तक जाने वाली सड़क बनाना चाहता है, लेकिन भारत ने ऐसा करने की इजाजत देने से साफ मना कर दिया है। भूटान ने भी चीन को सड़क निर्माण रोकने के लिए कहा है। चीन उच्च गुणवत्ता वाली चौड़ी सड़क बना रहा है जिस पर भारी सैन्य वाहन भी आसानी से जा सकें।
चीन की सेना ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि उसने तिब्बत में 35 टन वजन वाले टैंक का सड़क परीक्षण किया। माना जा रहा है कि चीन 40 टन तक वजन सह सकने वाली सड़क बना रहा है।
चीन 269 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाली डोकलाम घाटी में सड़क बनाकर सिक्किम और भूटान के बीच पड़ने वाली अपनी चंबी घाटी में अपनी सामरिक स्थिति मजबूत करना चाहता है। चीन चाहता है कि भूटान डोकलाम घाटी उसे सौंप दे, बदले में वो उसे उत्तरी भूटान के 495 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पर अपना दावा छोड़ देगा। लेकिन भारत अपने सुरक्षा जरूरतों के मद्देनजर इस इलाके को लेकर बहुत संवेदनशील है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...