बोस्निया के पूर्व सर्ब सैन्य जनरल रात्को म्लादिच को अंतरराष्ट्रीय अदालत ने करीब आठ हजार मुसलमानों का नरसंहार करवाने के लिए उम्रकैद की सजा सुनायी है।
करीब दो दशक पहले हुए बोस्निया युद्ध के दौरान म्लादिच ने युद्ध का नेतृत्व किया था। इस दौरान किए गये नरसंहार और मानवता के विरुद्ध अपराध के आरोप की सुनवाई कर रही द इंटरनेशनल क्रिमिनल ट्राइब्यूनल फॉर द फॉर्मर युगोस्लाविया (आई सी टी वाई) ने 74 वर्षीय म्लादिक के अपराध को 'मानवता के इतिहास के सबसे जघन्यतम अपराधों में एक'' माना।
1992 से 1995 तक चले बोस्निया-सर्ब युद्ध के दौरान की गयी ज्यादतियों के लिए सर्ब नेता रादोवान कराद्जिक और सर्बिया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविक पर भी मुकदमा चलाया गया था। आई सी टी वाई ने साल 2016 में कराद्जिक को 40 साल की सजा सुनायी थी। वहीं मिलोसेविक की साल 2006 में कारावास में मौत हो गयी थी।
म्लादिच ने साल 2011 में मुकदमे की सुनवाई के दौरान कहा था, ''मैं जनरल रात्को म्लादिच हूं। पूरी दुनिया मुझे जानती है। ... मैं यहाँ अपने देश और अपनी जनता का बचाव करने के लिए हूँ, न कि रात्को म्लादिच का।''
अदालत ने म्लादिच को आठ हजार निहत्थे मुस्लिम बच्चों और वयस्कों की हत्या का दोषी पाया। म्लादिच की सेना ने स्रेब्रेनिका शहर में मासूम लोगों को इकट्ठा करवा कर उन्हें गोलियों और गोलों से भुनवा दिया था। म्लादिच करीब दो दशक तक गिरफ्तारी से बचता रहा था। उन्हें साल 2011 में सर्बिया में गिरफ्तार किया गया था।
साल 1992 में कराए गए जनमत संग्रह में बोस्निया के मुसलमानों और क्रोएशियाई नागरिकों ने आजादी के पक्ष में वोट दिया था। वहीं, सर्ब नागरिकों ने इसके खिलाफ मतदान किया था।
आजादी के पक्ष में मत देने से भड़की सर्ब सेना ने विरोध को दबाने के लिए अमानवीय और हिंसक दमन का सहारा लिया जिसका नेतृत्व म्लादिच के नेतृत्व वाली पैरामिलिट्री ने किया।
संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार, इस दौरान हजारों की हत्या की गयी और करीब 2200 घर जला दिए गये। म्लादिच ने स्रेब्रेनिका के कब्जे के दौरान मुसलमानों के उत्पीड़न का वीडियो भी बनवाया था।
अंतरराष्ट्रीय अदालत के अनुसार, इस दौरान मारे गये लोगों में करीब आठ हजार को जुलाई 1995 में सुनियोजित तरीके से मारा गया था। उस अत्याचार से जुड़े वीडियो फुटेज में म्लादिच 'तुर्कों' के खिलाफ बदला लेकर 'सर्बों' को आजादी का 'उपहार' देने का दावा करता नज़र आता है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...