बांग्लादेश में आरक्षण के ख़िलाफ़ प्रदर्शन के दौरान कई बच्चे मारे गए: यूनिसेफ़
शनिवार, 3 अगस्त 2024
संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ़ का कहना है कि बांग्लादेश में आरक्षण के ख़िलाफ़ हुए छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कई बच्चों की मौतें हुई हैं।
बच्चों के लिए काम करने वाली यूएन की संस्था यूनिसेफ़ का कहना है कि बांग्लादेश में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कम से कम 32 बच्चों की मौत हुई है।
यूनिसेफ़ के प्रवक्ता का कहना है कि मारे गए बच्चों में से एक की उम्र अभी पांच साल भी नहीं हुई थी। मारे गए अधिकतर लोग सिर्फ़ प्रदर्शन को देख रहे थे।
बीबीसी बांग्ला के सत्यापित किए गए आंकड़ों के मुताबिक़ ये बच्चे उन 200 लोगों में शामिल हैं जो बांग्लादेश में सरकारी नौकरी में आरक्षण को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान मारे गए हैं।
यूनिसेफ़ के दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय निदेशक संजय विजेसेकरा का कहना है कि इस सप्ताह उनकी बांग्लादेश की यात्रा के दौरान उन्हें बच्चों के हिरासत में लिए जाने के बारे में अवगत कराया गया था।
संजय विजेसेकरा ने कहा है कि संगठन ने 32 बच्चों के मारे जाने की पुष्टि की है।
संयुक्त राष्ट्र की संस्था के एक प्रवक्ता ने बताया कि ज़्यादातर मरने वाले लोगों की उम्र 13 या उससे अधिक है। एक बच्चे की उम्र पांच साल से कम और एक बच्चे की उम्र छह से 12 साल के बीच है।
बांग्लादेश के जूनियर सूचना मंत्री मोहम्मद अली अराफ़ात ने कहा है कि सरकार के पास यूनिसेफ़ के दावों के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
मोहम्मद अली अराफ़ात ने बीबीसी को बताया कि उन्हें नहीं मालूम कि यूनिसेफ़ को यह आंकड़े कहां से मिले हैं। मोहम्मद अली अराफ़ात ने कहा, "हमारा रुख़ साफ है, जिस किसी की भी मौत हुई है हम उसकी जांच कराएंगे और अपराधियों को सज़ा देंगे।''
बांग्लादेश के छात्र प्रदर्शन में घायल हुए, मारे गए और गिरफ्तार किए गए लोगों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
20 Oct 2026
रूसी विदेश मंत्री ने कहा, रूस ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश कभी भी ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा।&nb...
20 Oct 2026
फ़्रांस में व्यापक हिंसा के बाद पेरिस के कुछ इलाक़ों समेत कई शहरों में कर्फ़्यू लगा
फ़्रांस में बीते कुछ दिनों के दौरान हुए दंगों और लूटपाट के बाद अधिकारियों ने पेरिस के कुछ ह...
05 Oct 2026
स्पेन के प्रधानमंत्री ने अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने सोमवार को अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया है।&nbs...
05 Oct 2026
इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर हज़ारों समर्थकों का इस्लामाबाद की ओर मार्च
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर उनके हज़ारो...
05 Oct 2026
भारत और रूस के रिश्तों की नींव 1950 के दशक से ही मज़बूत रही है: जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्...