श्रीलंका में भारतीयों की सुरक्षा के सवाल पर भारत ने कहा है कि वहां मौजूद सभी भारतीयों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। सरकार ने कहा कि वह श्रीलंका के घटनाक्रम पर नज़र रखे हुए है।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार, 25 अगस्त 2022 को कहा कि भारत के बाहर और श्रीलंका गए सभी भारतीयों की सुरक्षा सबसे ज़रूरी है।
नई दिल्ली में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने श्रीलंका गए सभी भारतीयों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
उन्होंने यह भी सलाह दी है कि भारतीय यात्री वहां मुद्रा कन्वर्जन और ईंधन के हालात जैसी सभी ज़रूरी बातों की पड़ताल कर लें।
''हमारे उच्चायुक्त श्रीलंका के स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। मुझे नहीं लगता कि श्रीलंका में किसी पर हमला हुआ है। हमने इस बारे में भारतीय नागरिकों को दिशानिर्देश जारी किए हैं।''
पाकिस्तान में असहिष्णुता का हाल चौंकाने वाला
पाकिस्तान में एक सिख महिला के अपहरण की घटना को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने चिंताजनक क़रार देते हुए कहा है कि पाकिस्तान में धार्मिक असहिष्णुता का स्तर चौंकाने वाला है।
उन्होंने कहा कि वे इस घटना को पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के खि़लाफ़ होने वाले धार्मिक उत्पीड़न का एक और उदाहरण मानते हैं।
वहीं पाकिस्तान के साथ बातचीत के बारे में भारत ने अपना पुराना रुख़ दोहराते हुए कहा है कि पाकिस्तान के साथ बात के लिए आतंकवाद रहित वातावरण का होना ज़रूरी है।
पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी करके विवादों में आईं बीजेपी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा को मारने के लिए रूस में कथित रूप से गिरफ़्तार किए गए आत्मघाती हमलावर के बारे में अरिंदम बागची ने कहा है कि भारत इस मसले को लेकर रूस के संपर्क में है।
हालांकि सुरक्षा मामलों का हवाला देते हुए उन्होंने इस बारे में और ब्योरा देने से इनकार कर दिया है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
19 Apr 2025
ट्रम्प की बीजिंग के साथ लड़ाई में मीम युद्ध
ट्रम्प की बीजिंग के साथ लड़ाई में मीम युद्ध
शनिवार, 19 अप्रैल, 2...
11 Apr 2025
ग़ज़ा सर्वनाश के बाद की हत्या का क्षेत्र है: यूएनआरडब्ल्यूए प्रमुख फिलिप लेज़ारिनी
ग़ज़ा सर्वनाश के बाद की हत्या का क्षेत्र है: यूएनआरडब्ल्यूए प्रमुख फिलिप लेज़ारिनी
11 Apr 2025
राल्फ वाइल्ड ने आईसीजे पर बात की और बताया कि इसराइल का कब्ज़ा क्यों खत्म होना चाहिए?
राल्फ वाइल्ड ने आईसीजे पर बात की और बताया कि इसराइल का कब्ज़ा क्यों खत्म होना चाहिए...
10 Apr 2025
क्या यूरोपीय अकेले ही यूक्रेन में रूस के युद्ध की दिशा बदल सकते हैं?
क्या यूरोपीय अकेले ही यूक्रेन में रूस के युद्ध की दिशा बदल सकते हैं?
...
10 Apr 2025
टैरिफ पर ट्रंप के यू-टर्न के पीछे क्या है?
टैरिफ पर ट्रंप के यू-टर्न के पीछे क्या है?
गुरुवार, 10 अप्रैल, 2...