प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' छोड़ने से नाराज सलमान खान

 27 Jul 2018 ( न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी की खातिर सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा ने ये कभी नहीं सोचा होगा कि उसका ये फैसला उसे जिंदगीभर का नुकसान दे जाएगा। प्रियंका चोपड़ा के फिल्म छोड़ने के बाद सलमान खान उससे बेहद नाराज है और इसी नाराजगी में सलमान ने एक बड़ा फैसला भी ले लिया है।

सलमान के करीबी सूत्रों के मुताबिक, सलमान ने ये फैसला लिया है कि वो प्रियंका के साथ दोबारा कभी काम नहीं करेंगे। हालांकि, ऐसा फैसला लेने से पहले प्रियंका चोपड़ा को यह पता होगा कि उसे सलमान खान के गुस्से का शिकार होना पड़ेगा। क्योंकि बॉलीवुड में हर कोई सलमान के गुस्से के बारे में अच्छे से जानता है।

खबरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान के रिश्ते कभी भी बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान ने एक साथ कुछ फिल्मों में काम जरूर किया है, लेकिन इनके बीच हमेशा कोल्ड वॉर चलती रही है।

बताया जाता है कि फिल्म 'भारत' में भी प्रियंका चोपड़ा को सलमान की बहन अर्पिता की वजह से लिया गया था। दरअसल, प्रियंका और अर्पिता की बॉन्डिंग बेहद स्ट्रॉन्ग हैं।  दोनों बहुत अच्छा रिश्ता शेयर करती है। ऐसे में जब अर्पिता ने सलमान को 'भारत' के लिए प्रियंका के नाम का सुझाव दिया तो वो खुद भी इंकार नहीं कर पाए, साथ ही सलमान खान खुद भी सारी चीजें भुलाकर नई शुरूआत करना चाहते थे।

हालांकि, प्रियंका चोपड़ा ने जिस तरह से ऐन मौके पर सलमान की फिल्म को छोड़ा है, उसके बाद ऐसा नहीं लगता है कि सलमान खान प्रियंका को कभी माफ करेंगे।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

LIVE: Watch TRT WORLD


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/