रूस के पूर्व प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति रह चुके डिमित्री मेदवेदेव ने कहा है कि अगर ज़रूरी हुआ तो रूस के पास परमाणु हथियार इस्तेमाल करने का अधिकार होगा।
मेदवेदेव इस समय रूसी सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन हैं।
इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस में आंशिक लामबंदी का एलान किया था। अब ख़बरें है कि रूस में बड़ी संख्या में लोगों को फौज में शामिल करवाया जा रहा।
रूस के तल्ख़ तेवरों के बीच मेदवेदेव का ताज़ा बयान पश्चिम के लिए नया सिरदर्द बन सकता है।
मेदवेदेव ने अपने बयान में कहा, ''अगर हमें सीमाओं से धकेला गया तो हम परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेंगे। और ये कोई कोरी धमकी नहीं है।''
उन्होंने कहा कि रूस के पास बिना किसी सलाह के अपने ऊपर हुए हमले का माकूल जवाब देने का अधिकार है।
रूस और यूक्रेन के बीच इस 24 फरवरी 2022 से युद्ध छिड़ा हुआ है। अब पूर्वी यूक्रेन के वो इलाक़े जिन पर रूस ने कब्ज़ा कर लिया है वहाँ वो जनमत संग्रह करवा रहा है।
अपने सियासी करियर के शुरू में लिबरल माने जाने वाले मेदवेदेव लगातार आक्रामक होते जा रहे हैं।
मेदवेदेव साल 2008 से 2012 तक रूस के राष्ट्रपति रहे हैं। उसके बाद वे कई वर्षों तक रूस के प्रधानमंत्री भी रहे।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
19 Apr 2025
ट्रम्प की बीजिंग के साथ लड़ाई में मीम युद्ध
ट्रम्प की बीजिंग के साथ लड़ाई में मीम युद्ध
शनिवार, 19 अप्रैल, 2...
11 Apr 2025
ग़ज़ा सर्वनाश के बाद की हत्या का क्षेत्र है: यूएनआरडब्ल्यूए प्रमुख फिलिप लेज़ारिनी
ग़ज़ा सर्वनाश के बाद की हत्या का क्षेत्र है: यूएनआरडब्ल्यूए प्रमुख फिलिप लेज़ारिनी
11 Apr 2025
राल्फ वाइल्ड ने आईसीजे पर बात की और बताया कि इसराइल का कब्ज़ा क्यों खत्म होना चाहिए?
राल्फ वाइल्ड ने आईसीजे पर बात की और बताया कि इसराइल का कब्ज़ा क्यों खत्म होना चाहिए...
10 Apr 2025
क्या यूरोपीय अकेले ही यूक्रेन में रूस के युद्ध की दिशा बदल सकते हैं?
क्या यूरोपीय अकेले ही यूक्रेन में रूस के युद्ध की दिशा बदल सकते हैं?
...
10 Apr 2025
टैरिफ पर ट्रंप के यू-टर्न के पीछे क्या है?
टैरिफ पर ट्रंप के यू-टर्न के पीछे क्या है?
गुरुवार, 10 अप्रैल, 2...