रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। यूक्रेन के प्रधानमंत्री सेरही कोरेत्स्की के मुताबिक़, रूस ने वसंत ऋतु के बाद पहली बार यूक्रेन के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर इतना बड़ा हमला किया है।
इस हमले का मुख्य निशाना यूक्रेन की राजधानी कीएव और उसके आसपास का इलाक़ा रहा।
कोरेत्स्की ने बताया कि रातभर हुए हमलों में पूरे देश में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें कीएव क्षेत्र का एक बच्चा भी शामिल है।
इन हमलों का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ा। यूक्रेन की सबसे बड़ी निजी एनर्जी कंपनी डीटीईके ने कहा कि राजधानी में "मुश्किल रात" के बाद 8,000 घरों की बिजली बहाल कर दी गई है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसके निशानों में ट्रिपिल्स्का पावर स्टेशन भी शामिल था। यह कीएव को बिजली सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा केंद्र है।
टेलीग्राम पर जारी बयान में कोरेत्स्की ने कहा, "गर्मी के मौसम के बाद शायद ही कोई ऐसा दिन गुज़रा हो, जब दुश्मन ने हमारी एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला न किया हो।"
उन्होंने कहा, "हालांकि, पिछले हीटिंग सीजन के खत्म होने के बाद इस स्तर का बड़ा और संयुक्त हमला पहली बार हुआ है।"
यूक्रेन को पहले से आशंका थी कि रूस उसके बिजली नेटवर्क पर एक और लंबा हमला कर सकता है। 2022 में रूस के आक्रमण के बाद से हर सर्दी में ऐसे हमले होते रहे हैं।
प्रधानमंत्री के मुताबिक़, रातभर में यूक्रेन के 11 क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। हमलों में रिहायशी इमारतों, सामाजिक ढांचे, नागरिक उद्योगों और रेलवे नेटवर्क को भी नुक़सान पहुंचा है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
20 Oct 2026
रूसी विदेश मंत्री ने कहा, रूस ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश कभी भी ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा।&nb...
20 Oct 2026
फ़्रांस में व्यापक हिंसा के बाद पेरिस के कुछ इलाक़ों समेत कई शहरों में कर्फ़्यू लगा
फ़्रांस में बीते कुछ दिनों के दौरान हुए दंगों और लूटपाट के बाद अधिकारियों ने पेरिस के कुछ ह...
05 Oct 2026
स्पेन के प्रधानमंत्री ने अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने सोमवार को अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया है।&nbs...
05 Oct 2026
इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर हज़ारों समर्थकों का इस्लामाबाद की ओर मार्च
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर उनके हज़ारो...
05 Oct 2026
भारत और रूस के रिश्तों की नींव 1950 के दशक से ही मज़बूत रही है: जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्...