सीआईए निदेशक पद के लिए नामित सांसद माइक पोंपेओ ने रूस, सीरिया, ईरान और आईएस को अमेरिका के लिए बड़ा खतरा करार दिया है।
सीआईए के निदेशक पद पर नियुक्ति की पुष्टि संबंधी सुनवाई के दौरान पोंपेओ ने ये बातें कहीं।
पोंपेओ ने कहा कि अगर इस पद के लिए उनके नाम की पुष्टि होती है तो आईएस को हराने में सहयोग देना मेरी शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक होगा।
माइक पोंपेओ से जब पूछा गया कि रूस के साथ क्या किया जाना चाहिए तो उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी होगा कि खुफिया एजेंसी सांसदों को रूस के बारे में सटीक खुफिया जानकारी और विश्लेषण मुहैया कराए।
ओबामा प्रशासन के रुख से अलग उन्होंने ईरान को आतंकवाद प्रायोजक मुल्क बताया।
उन्होंने कहा कि ईरान पश्चिम एशिया में आतंक को बढ़ावा दे रहा है।
उन्होंने सीरिया को असफल देश बताते हुए कहा कि यह 21वीं सदी की सबसे खराब मानवीय आपदा से दो चार हुआ है।
माइक पोंपेओ ने चीन की दक्षिण और पूर्वी चीन सागर में और साइबर क्षेत्र में जारी गतिविधियों के लिए आलोचना करते हुए कहा कि यह देश नई-नई तरह की गतिविधियों से तनाव पैदा कर रहा है।
उन्होंने परमाणु एवं बैलिस्टिक क्षमता में इजाफा करने का प्रयास कर रहे उत्तर कोरिया की भी इस बात के लिए आलोचना की कि उसके मन में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भावना के लिए कोई सम्मान नहीं है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
20 Oct 2026
रूसी विदेश मंत्री ने कहा, रूस ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश कभी भी ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा।&nb...
20 Oct 2026
फ़्रांस में व्यापक हिंसा के बाद पेरिस के कुछ इलाक़ों समेत कई शहरों में कर्फ़्यू लगा
फ़्रांस में बीते कुछ दिनों के दौरान हुए दंगों और लूटपाट के बाद अधिकारियों ने पेरिस के कुछ ह...
05 Oct 2026
स्पेन के प्रधानमंत्री ने अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने सोमवार को अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया है।&nbs...
05 Oct 2026
इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर हज़ारों समर्थकों का इस्लामाबाद की ओर मार्च
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर उनके हज़ारो...
05 Oct 2026
भारत और रूस के रिश्तों की नींव 1950 के दशक से ही मज़बूत रही है: जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्...