भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की याद में बनाए गए कलाम मेमोरियल में कलाम की मूर्ति के बगल में भगवद्गीता रखे जाने पर विवाद शुरू हो गया है। डॉ. कलाम के परिजनों सहित कई राजनीतिक पार्टियों ने मेमोरियल में वीणा बजाते हुए कलाम की मूर्ति और उसके पास भगवद्गीता रखे जाने पर विरोध दर्ज कराया है।
आपको बता दें कि 27 जुलाई को कलाम की दूसरी पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में कलाम मेमोरियल का उद्घाटन किया था।
डॉ. कलाम के परिजनों का कहना है कि कलाम की प्रतिमा के पास सभी धर्मों के महान ग्रन्थों के अंश होने चाहिए। वहीं डीएमके नेता स्टालिन ने इस विवाद पर कहा है कि कलाम की प्रतिमा के पास गीता को दिखाकर मोदी सरकार ने सांप्रदायिकता थोपने की कोशिश की है।
वीसीके नेता तिरुमवलन ने तो गीता को हटवाने की मांग करते हुए ये तक कह दिया कि कलाम की प्रतिमा के पास गीता को जगह देकर कलाम को हिंदू धर्म के महान प्रेमी के रूप में पेश किया जा रहा है। इससे मुस्लिमों का भी अपमान हुआ है, इसे तुरंत हटाया जाना चाहिए। एमडीएमके नेता वायको ने इस मुद्दे पर कहा है कि क्या गीता तिरुक्करल से ज्यादा महान ग्रन्थ है? हमें अच्छे से पता है कि बीजेपी इन तरीकों से क्या करना चाह रही है?
आपको बता दें कि कलाम मेमोरियल को बनाने में 15 करोड़ रुपये की लागत आई है और इसके लिये कलाम के गांव पीकारंबू में तमिलनाडु सरकार ने जमीन आवंटित की थी। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कलाम की लकड़ी से बनी एक प्रतिमा का भी अनावरण किया जिसमें वह वीणा बजाते हुये दिख रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति इस वाद्य यंत्र को बजाने में निपुण थे।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
21 Apr 2026
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत: नॉमिनल GDP के हिसाब से दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
<...
07 Apr 2026
अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी बनी, सीएम नायडू ने क्या कहा?
अमरावती आंध्र प्रदेश की स्थाई राजधानी बनी, सीएम नायडू ने क्या कहा?
15 Nov 2025
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण ...
12 Nov 2025
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
11 Nov 2025
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून लागू
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून ...