पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया के मुताबिक़, पाकिस्तान सेना के पूर्व प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) राहील शरीफ़ को आतंकवाद के ख़िलाफ़ 39 मुस्लिम देशों की गठबंधन सेना का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
पाकिस्तान के टीवी जियो न्यूज़ के एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ़ ने कहा कि उन्हें इस नियुक्ति के बारे में जानकारी है, हालाँकि उन्होंने फ़िलहाल इस समझौते का विवरण होने से इनकार किया।
पाक रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ सैन्य गठबंधन का फैसला सरकार को विश्वास में लेने के बाद किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की नियुक्ति या जिम्मेदारी के लिए सरकार और सैन्य मुख्यालय की क्लीयरेंस की ज़रूरत होती है और इस प्रक्रिया का पालन किया गया है।
दिसंबर 2015 में आतंकवाद से निपटने के लिए पाकिस्तान सहित 30 से अधिक इस्लामी देशों ने सऊदी अरब के नेतृत्व में एक सैन्य गठबंधन का ऐलान किया था।
इस गठबंधन में शुरू में 34 देश शामिल थे, लेकिन बाद में उनकी संख्या 39 हो गई।
इस्लामी देशों के सैन्य गठबंधन में मिस्र, क़तर और संयुक्त अरब अमीरात जैसे कई अरब देशों के साथ तुर्की, मलेशिया, पाकिस्तान और अफ्रीकी देश शामिल हैं।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
20 Oct 2026
रूसी विदेश मंत्री ने कहा, रूस ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश कभी भी ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा।&nb...
20 Oct 2026
फ़्रांस में व्यापक हिंसा के बाद पेरिस के कुछ इलाक़ों समेत कई शहरों में कर्फ़्यू लगा
फ़्रांस में बीते कुछ दिनों के दौरान हुए दंगों और लूटपाट के बाद अधिकारियों ने पेरिस के कुछ ह...
05 Oct 2026
स्पेन के प्रधानमंत्री ने अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने सोमवार को अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया है।&nbs...
05 Oct 2026
इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर हज़ारों समर्थकों का इस्लामाबाद की ओर मार्च
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर उनके हज़ारो...
05 Oct 2026
भारत और रूस के रिश्तों की नींव 1950 के दशक से ही मज़बूत रही है: जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्...