पाकिस्तान ने 2200 किलोमीटर की दूरी तक जमीन से जमीन पर मार करने वाली और परमाणु बम ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल अबाबील का मंगलवार को पहला सफल परीक्षण किया।
पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) ने एक बयान में बताया कि अबाबील 2200 किलोमीटर की अधिकतम दूरी तक मार करने और मल्टिपल इंडिपेंडेंट री-एंटरी व्हेकिल (एमआईआरवी) प्रौद्योगिकी का उपयोग कर एक साथ अनेक परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।
बयान में कहा गया, यह परीक्षण बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली के विभिन्न डिजाइन और तकनीकी पहलुओं के मान्यकरण के लिए किया गया था।
आईएसपीआर ने कहा कि अबाबील परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम है और इसकी क्षमता उच्च सटीकता के साथ दुश्मन के रेडारों को मात देते हुए एक साथ अनेक लक्ष्यों को भेदने की है।
बयान में भारत की तरफ परोक्ष इशारा करते हुए कहा गया कि अबाबील हथियार प्रणाली का विकास बढ़ती क्षेत्रीय बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा (बीएमडी) माहौल में पाकिस्तान की बैलिस्टिक मिसाइलों के टिकने की क्षमता सुनिश्चित करने पर लक्षित है।
पाकिस्तान द्वारा पिछले साल नौ दिसंबर को पनडुब्बी से क्रुज मिसाइल बाबर-3 के सफल परीक्षण के बाद अबाबील का परीक्षण किया गया है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...