पाकिस्तान ने बुधवार सुबह एक बार फिर एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। सुबह 5.30 बजे पुंछ जिले के मनकोट में पाकिस्तान की तरफ से भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की गई है। बीएसएफ इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
पाकिस्तान की ओर से 48 घंटे में सीजफायर तोड़ने की यह दूसरी घटना है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, फिलहाल गोलीबारी जारी है। इस घटना में और जानकारी का इंतजार है।
सोमवार यानी 1 मई को भारतीय जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सीमा पार से सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। इसमें भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। शहीद होने वालों में एक जेओसी और बीएसएफ के हेड कांस्टेबल शामिल थे।
हमले पर भारतीय सेना ने आरोप लगाते हुए कहा था कि पाकिस्तान ने भारतीय सैनिकों के साथ बर्बरता भी की है।
बताया गया कि यह करतूत पाक की बॉर्डर एक्शन टीम ने की थी। भारतीय सेना ने कहा था, ''कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट दो फॉरवर्ड पोस्ट्स पर पाकिस्तानी सेना की ओर से रॉकेट और मोर्टार फायरिंग की गई थी। साथ ही दो पोस्ट्स के बीच पैट्रोल ऑपरेटिंग पर बैट एक्शन भी किया गया था। पाकिस्तानी सेना ने कायरानापूर्ण रवैया दिखाते हुए हमारे दो जवानों के शवों को क्षत-विक्षत कर दिया था। पाकिस्तानी सेना का ऐसे नृशंस कृत्य का जल्द ही उचित जवाब दिया जाएगा।''
पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में शहीद हुए नायब सूबेदार परमजीत सिंह का पार्थिव शरीर हेलिकॉप्टर से तरन-तारन लाया गया था, जहां उनके गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सरकार की ओर से कोई भी अधिकारी या मंत्री मौजूद नहीं था। इससे पहले उनकी शव यात्रा रोककर उनके परिवार ने शव देखने की मांग उठाई थी।
एएनआई के मुताबिक, उनके परिवारीजनों ने कहा था, यह किसका शव है, ये ताबूत के पीछे है। हमें शव देखने क्यों नहीं दिया जा रहा है। बाद में समझाने पर उनके परिवारीजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए थे।
दूसरी ओर शहीद प्रेम सागर की बेटी ने पिता की शहादत के बदलने 50 सिरों की मांग की थी। उनकी बेटी सरोज ने कहा था, ''प्रशासन की ओर से पिता (प्रेम सागर) की मौत की कोई जानकारी नहीं दी गई। पिता की कुर्बानी के बदले 50 पाकिस्तानी सैनिकों के सिर चाहिए।''
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
20 Oct 2026
रूसी विदेश मंत्री ने कहा, रूस ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश कभी भी ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा।&nb...
20 Oct 2026
फ़्रांस में व्यापक हिंसा के बाद पेरिस के कुछ इलाक़ों समेत कई शहरों में कर्फ़्यू लगा
फ़्रांस में बीते कुछ दिनों के दौरान हुए दंगों और लूटपाट के बाद अधिकारियों ने पेरिस के कुछ ह...
05 Oct 2026
स्पेन के प्रधानमंत्री ने अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने सोमवार को अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया है।&nbs...
05 Oct 2026
इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर हज़ारों समर्थकों का इस्लामाबाद की ओर मार्च
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर उनके हज़ारो...
05 Oct 2026
भारत और रूस के रिश्तों की नींव 1950 के दशक से ही मज़बूत रही है: जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्...