पाकिस्तान: दो अलग-अलग हमलों में 25 सैनिकों की मौत, कई आतंकवादी भी मारे गए
मंगलवार, 12 दिसंबर 2023
पाकिस्तान की सेना के जनसंपर्क विभाग (आईएसपीआर) ने बताया है कि दो अलग-अलग घटनाओं में 25 सैनिकों की मौत हो गई। इनमें से 23 सैनिकों की मौत दराबान में हुई जबकि दो सैनिक कुलाची में मारे गए।
पाकिस्तान की सेना ने बताया है कि 12 दिसंबर 2023 की तड़के दरबंद में छह आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की एक पोस्ट पर हमला किया।
आईएसपीआर की ओर से जारी बयान में बताया गया है, "सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के अंदर दाखिल होने की कोशिश को नाकाम कर दिया। इसके बाद आतंकवादियों ने विस्फोट से लदी गाड़ी पोस्ट से टकरा दी। इसके बाद एक आत्मघाती धमाका हुआ। इसके बाद इमारत गिर गई।''
सेना ने बताया है कि हमले में 23 सैनिकों की मौत हो गई। जबकि छह आतंकवादी मारे गए।
सेना ने बताया है कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
आईएसपीआर ने ये भी बताया कि डेरा इस्माइल ख़ान ज़िले में 11 दिसंबर 2023 और 12 दिसंबर 2023 की दरम्यानी रात को अलग अलग अभियानों में 27 आतंकवादी मारे गए। ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर दारज़िंदा में चलाए गए ऑपरेशन में 17 आतंकवादी मारे गए।
सेना ने बताया है कि एक अभियान कुलाची में चलाया गया जहां चार आतंकवादी मारे गए।
यहां दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दो सैनिकों की मौत हो गई।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...