इसराइल की जासूसी एजेंसी मोसाद पहली बार महिला जासूसों की नियुक्ति करने जा रही है। मोसाद में भर्ती के लिए इसराइल के अख़बारों में विज्ञापन छपा है जिसमें एक महिला का चेहरा दिखाया गया है इसके नीचे लिखा है कि ताक़तवर महिलाओं की ज़रूरत है।
वैसे मोसाद में 40 फ़ीसदी कर्मचारी महिलाएं हैं, मगर वे जासूस नहीं हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ 24 फ़ीसदी महिलाएं वरिष्ठ पदों पर हैं।
करीब दो साल पहले मोसाद के पूर्व प्रमुख तैमिर पार्दो का बयान आया था कि पुरुषों के मुक़ाबले महिलाएं बेहतर जासूस बनती हैं।
उन्होंने कहा था कि ख़ुफ़िया मिशन में महिलाएं बेहतर साबित होती हैं क्योंकि वो अपने अहंकार को दबाकर लक्ष्य हासिल करने के लिए काम करती हैं।
मोसाद की स्थापना 1949 में हुई थी। बेहद ख़ुफ़िया तरीके से काम करने वाली मोसाद अपने जांबाज़ ऑपरेशन के लिए जानी जाती है।
मोसाद पर कई हत्याओं के इल्ज़ाम भी लगते रहे हैं। एक पूर्व मोसाद एजेंट गैड शिमरॉन ने बीबीसी को बताया, ''वो ईमानदार ठगों को ढूंढ़ रहे हैं। वो मेरे जैसे लोगों को लेते हैं, मैं धोखेबाज़ नहीं हूं बल्कि इसराइल का एक आज्ञाकारी नागरिक हूं। वो चोरी करना सिखाते हैं, कभी हत्या करना भी। ये सब साधारण लोग नहीं करते हैं, सिर्फ अपराधी करते हैं।''
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...