दिल्ली समेत उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कंपकंपाया, कई राज्यों में कंपकंपाती ठंड बढ़ने के आसार

 05 Jan 2024 ( जमाल अनवर मुन्ना, मैनेजिंग एडिटर )
POSTER

दिल्ली समेत उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से कंपकंपाया, कई राज्यों में कंपकंपाती ठंड बढ़ने के आसार

शुक्रवार, 5 जनवरी 2024

भारत की राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है। शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 को दिल्ली समेत भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में भी कंपकंपाती ठंड देखने को मिल रही है।

पंजाब और राजस्थान में आने वाले दिनों में भारी शीतलहर के आसार हैं।  मौसम विभाग शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 को भीषण ठंड की चेतावनी दे सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक़ मौसम के सामान्य दिनों की तुलना में अगर अधिकतम तापमान 4.5 से 6.4 डिग्री के बीच गिर जाता है तो इसे ठंडा दिन करार दिया जाता है। अगर तापमान 6.5 डिग्री नीचे तक चला जाता है तो इसे बेहद ठंडा दिन करार दिया जाता है।

मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी के मुताबिक़ पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में घने कोहरे के आसार हैं। उत्तराखंड में कुछ जगहों पर भी घने कोहरे की आशंका है।

दिल्ली में गुरुवार, 4 जनवरी 2024 को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री नीचे था। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री था।

भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में मेरठ, लखनऊ, शाहजहांपुर, फुरसतगंज, बरेली, झांसी और अलीगढ़ में अधिकतम तापमान 14.6 से 17.2 डिग्री के बीच रहा।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

LIVE: Watch TRT WORLD


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

Copyright © 2024 IBTN Al News All rights reserved. Powered by IBTN Media Network & IBTN Technology. The IBTN is not responsible for the content of external sites. Read about our approach to external linking