कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस-भाजपा का खेल बिगाड़ सकता है नया मोर्चा

 30 Mar 2018 ( परवेज़ अनवर, एमडी & सीईओ, आईबीटीएन ग्रुप )
POSTER

कर्नाटक चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे कर्नाटक में कांग्रेस-भाजपा से अलग एक नया मोर्चा भी बनता दिख रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा की पार्टी जनता दल सेक्यूलर पहले ही मायावती की बहुजन समाज पार्टी से गठजोड़ का फैसला कर चुकी है। अब माना जा रहा है कि वोक्कालिगा और दलित समीकरण में मुस्लिम भी जुड़ सकता है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तिहाद-उल मुस्लिमीन (ए आई एम आई एम) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने वैसे तो 40 सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने का ऐलान किया है, मगर सूत्र बता रहे हैं कि जे डी एस-बी एस पी गठबंधन के साथ उनकी बातचीत भी चल रही है। अगर इनका चुनाव पूर्व गठबंधन होता है तो यह कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए खतरा हो सकता है।

कर्नाटक में वोक्कालिगा और पिछड़े वोट बैंक पर जे डी एस का प्रभाव माना जाता है, जबकि दलितों पर मायावती का भी प्रभाव है। नए राजनीतिक परिदृश्य में हाल के वर्षों में असदुद्दीन ओवैसी का प्रभाव भी मुसलमानों पर बढ़ा है। ऐसे में अगर ये तीनों नेता एकसाथ आते हैं तो दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों के वोट बैंक में सेंध लग सकता है।

कर्नाटक में अल्संख्यकों की आबादी करीब 17 फीसदी है, जिसमें 13 फीसदी सिर्फ मुसलमान हैं। दलितों-पिछड़ों की आबादी भी 32 फीसदी है, जबकि वोक्कलिगा समुदाय की आबादी भी करीब 17 फीसदी है। ऐसे में मुस्लिम, दलित और पिछड़े वोटों का विभाजन होने से कांग्रेस और भाजपा दोनों को नुकसान हो सकता है।

कर्नाटक में फिलहाल कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही आरोप लगा चुके हैं कि जे डी एस बीजेपी की बी पार्टी है। ऐसे में कांग्रेस और जे डी एस के बीच दोस्ती की संभावनाएं खत्म हो चुकी हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस अकेले अपने दम पर जोर आजमाइश में लगी है, जबकि जे डी एस अभी भी एक बड़े गठबंधन की कोशिश कर रही है। पिछले दिनों संसद में देवगौड़ा और असदुद्दीन ओवैसी के बीच भी बातचीत हो चुकी है।

अगर देवगौड़ा की मुहिम कामयाब होती है तो माना जा रहा है कि यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

हैदराबाद में जड़ें जमा चुकी ए आई एम आई एम पिछले पांच सालों में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बाहर भी पांव पसारने की कोशिश करती रही है। महाराष्ट्र विधानसभा में भी इस पार्टी ने दो सीटें जीती हैं। अब पार्टी की नजर पड़ोसी राज्य कर्नाटक के मुस्लिम बहुल इलाकों पर है। कर्नाटक में 224 सीटों के लिए 12 मई को चुनाव होंगे, जबकि 15 मई को नतीजे आएंगे।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

LIVE: Watch TRT WORLD


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/