जामिया मिलिया इस्‍लामिया की चांसलर बनीं नजमा हेपतुल्‍ला

 29 May 2017 ( आई बी टी एन न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

मणिपुर की राज्‍यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्‍ला को जामिया मिलिया इस्‍लामिया का चांसलर नियुक्‍त किया गया है।

जामिया के वीसी तलत अहमद ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्‍हें (नजमा) 5 साल के कार्यकाल के लिए नियुक्‍त किया गया है। 77 वर्षीया नजमा हेपतुल्‍ला लेफ्ट‍िनेंट जनरल (रिटायर) एम ए जकी की जगह लेंगी, जिनका पांच साल का कार्यकाल इस वर्ष पूरा हो रहा है।

तलत अहमद ने कहा, ''विश्‍वविद्यालय को उनके राजनैतिक और सार्वजनिक अनुभव का भरपूर फायदा मिलेगा। उनके साथ काम करना सौभाग्‍य की बात होगी।''

नजमा हेपतुल्‍ला पांच बार राज्‍यसभा की सदस्‍य रही हैं और 16 साल तक उप-सभापति की जिम्‍मेदारी भी निभाई है।

मणिपुर का गवर्नर बनने से पहले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में अल्‍पसंख्‍यक मामलों की मंत्री हुआ करती थीं।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

अल जज़ीरा टीवी लाइव | अल जज़ीरा इंग्लिश टीवी देखें: लाइव समाचार और समसामयिक मामले


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/