शेख़ हसीना के ख़िलाफ़ मर्डर केस में जांच होगी, अदालत ने दिए आदेश
मंगलवार, 13 अगस्त 2024
बांग्लादेश की एक अदालत ने ढाका के एक राशन दुकानदार की हत्या में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना की कथित भूमिका की जांच के आदेश दिए हैं।
इस मामले में शिकायतकर्ता के वकील ने बताया है कि दुकानदार की हत्या पिछले महीने छात्रों के आंदोलन के दौरान हुई थी।
शेख़ हसीना और छह अन्य लोगों के ख़िलाफ़ आमिर हमज़ा ने केस दर्ज कराया है, जिसे ढाका के चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत ने सुनवाई के लिए मंज़ूर कर लिया है।
आमिर हमज़ा के वकील अनवारुल हक़ ने ये जानकारी दी है। अनवारुल हक़ ने बताया कि मजिस्ट्रेट राजेश चौधरी ने शिकायत पर सुनवाई के बाद शेख़ हसीना के ख़िलाफ़ जांच के आदेश दिए हैं।
बांग्लादेश में जुलाई 2024 में हुए प्रदर्शन और हिंसा के दौरान हुई मौतों के बाद पहली बार शेख़ हसीना के ख़िलाफ़ कोई मामला दर्ज हुआ है।
इस मामले में शेख़ हसीना की पार्टी अवामी लीग के जनरल सेक्रेट्री अब्दुल कादिर और पूर्व गृह मंत्री अब्दुजम्मां ख़ान और कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
आमिर हमज़ा का कहना है कि राशन दुकान के मालिक अबु सईद को 19 जुलाई 2024 को उस समय गोली लगी थी जब पुलिस छात्रों के आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर गोली चला रही थी।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
20 Oct 2026
रूसी विदेश मंत्री ने कहा, रूस ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश कभी भी ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा।&nb...
20 Oct 2026
फ़्रांस में व्यापक हिंसा के बाद पेरिस के कुछ इलाक़ों समेत कई शहरों में कर्फ़्यू लगा
फ़्रांस में बीते कुछ दिनों के दौरान हुए दंगों और लूटपाट के बाद अधिकारियों ने पेरिस के कुछ ह...
05 Oct 2026
स्पेन के प्रधानमंत्री ने अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने सोमवार को अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया है।&nbs...
05 Oct 2026
इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर हज़ारों समर्थकों का इस्लामाबाद की ओर मार्च
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर उनके हज़ारो...
05 Oct 2026
भारत और रूस के रिश्तों की नींव 1950 के दशक से ही मज़बूत रही है: जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्...