मुंबई पुलिस का ओम पुरी की मौत में साजिश से इनकार

 10 Jan 2017 ( न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

मुंबई पुलिस ने एक्टर ओम पुरी की मौत के मामले में किसी साजिश से इनकार किया है। पुलिस ने सोमवार को कहा कि अभी उसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

66 वर्षीय अभिनेता शुक्रवार को ओशिवारा इलाके के अपने घर में अचेत अवस्था में पाए गए थे। उन्हें आनन-फानन में कूपर अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था, लेकिन इस बारे में कोई बयान दर्ज नहीं किया गया था।

ओम पुरी के विसरा के नमूने फोरेंसिक नमूनों के लिए भेज दिए गए थे। सोशल मीडिया पर ओम पुरी की मौत को लेकर चल रही तमाम खबरों पर तो पुलिस ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आधिकारिक बयान देगी।

ओम पुरी के सिर में चोट का निशान था, जो संभवत: गिरने के कारण उन्हें लगी थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि पुरी की मौत संभवत: सुबह 5.30 बजे से छह बजे के बीच हुई।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

LIVE: Watch TRT WORLD


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/