उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दिन नजदीक आ रहे हैं और समाजवादी पार्टी का आंतरिक कलह खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। रविवार को मुलायम सिंह यादव दिल्ली पहुंचे। दिल्ली स्थित मुलायम सिंह के आवास पर बैठक हुई। इस बैठक में शिवपाल सिंह यादव और अमर सिंह भी थे।
दिल्ली पहुंचने से पहले मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जब सपा में कोई विवाद है ही नहीं, तो समझौता कैसा? उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियां शुरू करने को कहा।
एजेंसी के हवाले से जानकारी मिली है कि वे सोमवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे और साइकिल पर अपना दावा ठोकेंगे। शनिवार को सपा में बैठक और मुलाकातों का दौर चला, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव आज अचानक पार्टी दफ्तर पहुंचे। कुछ देर वहां रुके और कुछ जरूरी कागजात लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
मुलायम सिंह यादव अखिलेश पर कड़ा रूख अपना सकते हैं। वे चुनाव आयोग को अखिलेश के हलफनामे का जवाब दे सकते हैं और साइकिल पर दावा ठोक सकते हैं। बता दें कि लखनऊ पार्टी दफ्तर पर अखिलेश समर्थकों ने कब्जा कर लिया था।
बीते दिनों लखनऊ में मुलायम सिंह के घर पर बैठकों का दौर चला। आजम खान समेत कई वरिष्ठ नेता पिता-पुत्र को मनाने की कोशिश में जुटे रहे। इस दौरान एक भी नेता मीडिया से मुखातिब नहीं हुए।
अंबिका चौधरी ने काफी पूछने पर सिर्फ इतना कहा कि पार्टी के अंदर सब कुछ ठीक है। पार्टी एक हो जाएगी। बैठक में क्या बातें हुई, इस सवाल पर सिर्फ इतना कहा कि इसकी जानकारी जल्द दे दी जाएगी।
बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह, राम गोपाल यादव, नरेश अग्रवाल और किरणमय नंदा से काफी खफा हैं।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
05 Aug 2025
उत्तर भारत के एक गाँव में अचानक आई बाढ़ से कम से कम चार लोगों की मौत, दर्जनों लापता
उत्तर भारत के एक गाँव में अचानक आई बाढ़ से कम से कम चार लोगों की मौत, दर्जनों लापता...
12 Jun 2025
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 240 से ज़्यादा लोग सवार थे
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 240 से ज़्यादा लोग सवार थे
15 May 2025
भारत प्रशासित कश्मीर में सीमा पार से हुए घातक हमलों के बाद तबाही, निवासियों ने मदद की गुहार लगाई
भारत प्रशासित कश्मीर में सीमा पार से हुए घातक हमलों के बाद तबाही, निवासियों ने मदद ...
11 May 2025
भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम के बावजूद हज़ारों कश्मीरी विस्थापित हैं
भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम के बावजूद हज़ारों कश्मीरी विस्थापित हैं
...
11 May 2025
युद्ध विराम के बाद भारतीय कश्मीर के शहरों में शांति लौट आई है
युद्ध विराम के बाद भारतीय कश्मीर के शहरों में शांति लौट आई है
11...