मुलायम बोले, नहीं करेंगे गठबंधन, 325 प्रत्याशियों की पहली सूची

 28 Dec 2016 ( आई बी टी एन न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

समाजवादी पार्टी ने आंतरिक घमासान के बीच दोबारा सरकार बनाने के इरादे से विधानसभा चुनाव के लिए 325 प्रत्याशियों का बुधवार को ऐलान कर दिया है। तीन मंत्रियों समेत 51 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। सूची में 40 यादव और 63 मुस्लिमों को टिकट दिया गया है।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा तय इस सूची में जहां प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की छाप नजर आती है तो वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ज्यादातर नजदीकी मंत्रियों व विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। मुलायम ने बाकी 78 सीटें खाली छोड़ दी हैं। इन पर भी जल्द प्रत्याशी तय होंगे। अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि इस मुद्दे पर वह नेता जी मुलायम सिंह यादव से फिर से बात करेंगे।

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा जारी टिकटों की सूची में प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव का दबदबा साफ दिख रहा है। समाजवादी कुनबे में छह महीने से चल रही चाचा-भतीजे की जंग में चाचा शिवपाल यादव फिलहाल भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। मुलायम सिंह ने कई ऐसे नामों पर मुहर लगा दी जिन्हें अखिलेश यादव नहीं चाहते थे।

अखिलेश सरकार में वन राज्य मंत्री व अयोध्या से विधायक पवन पांडेय का टिकट काट दिया गया है। सपा उन्हें अनुशासनहीनता में पार्टी से बर्खास्त कर चुकी थी। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्री बनाए रखा। मुख्यमंत्री के नजदीकी पंचायती राज मंत्री राम गोविन्द चौधरी का टिकट काटकर नीरज सिंह गुड्डू को उम्मीदवार घोषित किया गया है। कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप को भी झटका लगा है। गोप का टिकट काट कर उनकी जगह केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा को उनकी रामनगर सीट से टिकट दे दिया गया है। मंत्री कमाल अख्तर भी प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं, हालांकि उनकी सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री ने शिवपाल यादव समेत शादाब फातिमा, शिवपाल, ओम प्रकाश सिंह और राजकिशोर सिंह को मंत्रिमंडल से बाहर किया था। इन्हें सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा सीएम अखिलेश ने अपने कार्यकाल में समय-समय पर जिन मंत्रियों को बर्खास्त किया, वह भी सपा के प्रत्याशी बन गये हैं। इनमें राजा अरिदमन सिंह, नारद राय, शिवकुमार बेरिया, योगेश प्रताप सिंह, मनोज पारस व अम्बिका चौधरी शामिल हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश वर्मा रामनगर से, आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम रामपुर के स्वार से चुनाव लड़ेंगे। मुलायम सिंह यादव की बहु अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ेगी।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

अल जज़ीरा टीवी लाइव | अल जज़ीरा इंग्लिश टीवी देखें: लाइव समाचार और समसामयिक मामले


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/