भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी हसीन जहां के पहले पति नहीं है। हसीन जहां ने शमी से पहले किसी और से शादी की थी। लेकिन हसीन के पहले शौहर के साथ रिश्ते अच्छे थे, लिहाजा वे अलग हो गए थे। बाद में उसकी मुलाकात भारतीय क्रिकेटर शमी से हुई। दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2014 में एक होने का फैसला किया था।
आपको बता दें कि शमी की पत्नी इस वक्त सुर्खियों में है। उसने शमी पर अन्य महिलाओं के साथ अफेयर चलाने का आरोप लगाया है। शमी उस दौरान हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में देवधर ट्रॉफी में इंडिया ए का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे थे। हसीन ने अपने पति के खिलाफ सबूत पेश किए। इनमें पति की वॉट्सएप और मैंसेजर पर अन्य लड़कियों से हुई बातचीत के मैसेज के स्क्रीनशॉट्स थे।
स्टार्स अनफोल्डेड डॉट कॉम के अनुसार, हसीन जहां का जन्म पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में हुआ था। उसके पिता ट्रांसपोर्ट का कारोबार संभालते हैं। हसीन हमेशा से मॉडल बनने की तम्मना रखती थी। कोलकाता में बेहद कम उम्र में ही उसने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। वह फिल्मों में भी काम करना चाहती थी।
हसीन अपने पहले पति से तलाक़ ले चुकी है। हसीन ने शमी से दूसरी शादी की है, जबकि शमी की यह पहली शादी है।
2012 में आई पी एल सीजन में हसीन एक कंपनी के लिए मॉडलिंग कर रही थी। टूर्नामेंट के दौरान उसकी शमी से मुलाकात हुई थी। दोनों इसके बाद दो साल तक डेटिंग करते रहे। फिर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में छह जून को होटल रिजेंसी में उसकी और शमी की शादी हुई। दोनों को एक बेटा और एक बेटी है।
शादी के बाद हसीन को मॉडलिंग छोड़नी पड़ी। इसका कारण शमी के परिवार वाले बने। चूंकि शमी के पिता को हसीन का मॉडलिंग करना कतई पसंद नहीं था, इसलिए उन्हें अपने पैशन को छोड़ना पड़ा।
क्रिकट्रैकर की खबर के मुताबिक, हसीन इससे पहले भी विवादों में रह चुकी है। महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी को उसने एक बार अपना करीबी दोस्त बताया था। हालांकि, वह इस बात को कभी साबित नहीं कर सकी। बाद में रवि अश्विन की पत्नी प्रीति, गौतम गंभीर की पत्नी नताशा, अजिंक्या रहाणे की पत्नी राधिका के साथ उसका विवाद सामने आया था।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
14 May 2025
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब: क्रिकेट के दिग्गज
पटौदी के नवाब, जिन्हें मंसूर अल...
02 May 2025
लाला अमरनाथ: भारतीय क्रिकेट का एक अग्रणी क्रिकेटर
लाला अमरनाथ: भारतीय क्रिकेट का एक अग्रणी क्रिकेटर
लाला अमरनाथ भा...
28 Apr 2025
ध्यानचंद: भारतीय हॉकी के जादूगर
ध्यानचंद: भारतीय हॉकी के जादूगर
ध्यान, जिसे अक्सर "भारतीय ह...
02 Feb 2025
ऑनलाइन गेमिंग की दोधारी तलवार: बच्चों पर इसके प्रभाव को समझना
ऑनलाइन गेमिंग की दोधारी तलवार: बच्चों पर इसके प्रभाव को समझना
डि...
10 Jan 2025
ऑस्ट्रेलिया में हिरासत के दौरान मिला खाना ज़हरीला साबित हुआ: नोवाक जोकोविच
ऑस्ट्रेलिया में हिरासत के दौरान मिला खाना ज़हरीला साबित हुआ: नोवाक जोकोविच...