भारत में मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पहले त्रिपुरा, फिर महाराष्ट्र और अब चेन्नई। चेन्नई शहर के तेयनामपेट इलाके में भीड़ ने बच्चा चोरी करने के शक में बिहार के दो मजदूरों को बुरी तरह से पीट दिया।
शनिवार शाम को हुई इस घटना में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज स्टैनली मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। वहीं इस मामले में एक की गिरफ्तारी हुई है।
पुलिस की मानें तो दोनों मजदूर चेन्नई मेट्रो के लिए काम करते हैं। इनका नाम बी गोपाल साहू और के विनोद बिहारी है। दोनों को स्टैनली मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
जांच अधिकारी ने बताया कि गोपाल और विनोद अपने साथी मजदूरों के साथ मेट्रो साइट से लौट रहे थे। स्थानीय लोगों को शक था कि ये लोग एक बच्चे का अपहरण करना चाहते हैं। इसी शक के आधार पर भीड़ ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया।
बता दें कि तमिलनाडु में 14 अप्रैल से 10 मई के बीच पांच लोग भीड़ के शिकार हो चुके हैं।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
03 Sep 2020
भारत में कोरोना वायरस का कहर: कोरोना से हुई कुल मौतों में 70 प्रतिशत पांच राज्यों में
भारत में कोरोना वायरस से हुई कुल मौतों में से 70 प्रतिशत मौतें आंध्र प्रदेश, दिल्ली, कर्नाट...
05 Jul 2020
दिल्ली में लगभग 1 लाख कोरोना संक्रमण के मामले, तमिलनाडु में 1.11 लाख मामले
भारत की राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,244 नए मामलों का पता चला जिस...
05 Jul 2020
सोमवार से चेन्नई में लॉकडाउन में राहत मिलेगी
तमिलनाडु के चेन्नई सहित जिन ज़िलों में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था, वहां सोमवार से इन पाबंदि...
01 May 2019
लाइव : कांग्रेस मुख्यालय में वी नारायणसामी और पवन खेरा द्वारा एआईसीसी प्रेस वार्ता
लाइव : कांग्रेस मुख्यालय में वी नारायणसामी और पवन खेरा द्वारा एआईसीसी प्रेस वार्ता
19 Apr 2019
लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के चिकोडी में जनसभा को संबोधित किया
लाइव : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक के चिकोडी में जनसभा को संबोधित किया