भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में पीएम मोदी कपड़े के मास्क पहने हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मास्क में हैं। बैठक में लॉकडाउन पर कोई अहम फ़ैसले की उम्मीद है।
भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 7,400 मामले सामने आ चुके हैं। इससे भारत भर में 239 लोगों की जान जा चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी तीन हफ़्ते के लॉकडाउन पर मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बताएंगे कि लॉकडाउन को लेकर क्या फ़ैसला करना है? हालांकि ओडिशा और पंजाब ने लॉकडाउन बढ़ाने के फ़ैसले पहले ही कर लिए हैं?
30 अप्रैल तक रहे लॉकडाउन - अरविंद केरजीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से गुज़ारिश की है कि लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया जाए।
शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी के साथ हो रही मुख्यमंत्रियों की बैठक में उन्होंने पूरे देश में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए पीएम मोदी के साथ हो रही मुख्यमंत्रियों की बैठक में लॉकडाउन बढ़ाने का समर्थन किया है। हालांकि पंजाब ने गुरुवार को ही एक मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फ़ैसला कर लिया था।
अमरिंदर सिंह ने टेस्टिंग सुविधा बढ़ाने की मांग की
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिए हुई बैठक की जानकारी दी है। अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, ''पीएम मोदी के साथ कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर भविष्य की तैयारियों पर बात हुई। हमने टेस्टिंग सुविधा बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा ग़रीबों और किसानों को मदद बढ़ाने की भी मांग की।''
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
15 Nov 2025
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण
बिहार विधान सभा 2025 के चुनाव में महागठबंधन की करारी हार क्यों हुई?: विश्लेषण ...
12 Nov 2025
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
लाइव: नई दिल्ली, इस्लामाबाद में धमाकों के बाद भारत, पाकिस्तान ने जांच शुरू की
11 Nov 2025
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून लागू
दिल्ली लाल किला विस्फोट लाइव: 13 लोगों की मौत के बाद भारत में आतंकवाद विरोधी कानून ...
05 Aug 2025
उत्तर भारत के एक गाँव में अचानक आई बाढ़ से कम से कम चार लोगों की मौत, दर्जनों लापता
उत्तर भारत के एक गाँव में अचानक आई बाढ़ से कम से कम चार लोगों की मौत, दर्जनों लापता...
12 Jun 2025
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 240 से ज़्यादा लोग सवार थे
अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 240 से ज़्यादा लोग सवार थे