उत्तर कोरिया ने आज उच्च क्षमता वाले एक नए रॉकेट इंजन का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है। केसीएनए की खबर के अनुसार, परीक्षण का निरीक्षण करते हुए नेता किम जोंग-उन ने इस बात पर जोर दिया कि पूरी दुनिया जल्द ही देखेगी कि आज की महान विजय का क्या महत्व है।
किम अपनी बात के जरिए यह संकेत दे रहे थे कि उत्तर कोरिया एक नया उपग्रह रॉकेट प्रक्षेपित करने की तैयारी कर रहा है। केसीएनए ने कहा, ''नए इंजन के विकास से बाह्य अंतरिक्ष विकास क्षेत्र में विश्वस्तरीय उपग्रह स्थापित करने की क्षमता के लिए जरूरी वैज्ञानिक एवं तकनीकी नींव रखने में मदद मिलेगी।''
रॉकेट इंजन को आसानी से मिसाइलों में प्रयोग किया जा सकता है। पर्यवेक्षकों का कहना है कि परमाणु हथियारों से लैस प्योंगयांग का अंतरिक्ष कार्यक्रम हथियार परीक्षणों को छिपाने के लिए है।
नए अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन अमेरिका के सहयोगी जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा करने के बाद कल बीजिंग पहुंचे। उन्होंने कहा कि अमेरिका प्योंगयांग के साथ धैर्यपूर्वक कूटनीति चलाने की विफल तरकीब पर अब काम नहीं करेगा। टिलरसन ने यह चेतावनी दी कि उत्तर कोरिया के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का विकल्प मौजूद है।
खबर के अनुसार, माना जा रहा है कि इन मिसाइलों में वह नए इंजन लगाए गए हैं जिनका पिछले साल उत्तर कोरिया ने परीक्षण किया था।
तब प्योंगयांग ने कहा था कि वे अमेरिका में परमाणु हमला करने की गारंटी होंगे।
इससे पहले जो खबरें सामने आई थीं उनमें कहा गया था कि दक्षिण कोरियाई अधिकारियों और दक्षिण कोरियाई एवं अमेरिकी सेना के उच्च स्तरीय सूत्रों के हवाले से दक्षिण कोरिया की योनहैप समाचार एजेंसी ने बताया कि दो नयी मिसाइलों को मोबाइल लांचर पर रखा गया था।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
22 Apr 2026
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्विक आर्थिक असर का विश्लेषण
2026 में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ की नाकेबंदी और मौजूदा तेल कीमतों के अनुमानों के वैश्व...
21 Apr 2026
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति
विस्मृति की कगार पर: इस्लामाबाद में बातचीत फिर से शुरू होने से पहले की नाज़ुक शांति...
07 Apr 2026
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
ईरान ने अमेरिका से युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान को भेजा शांति प्रस्ताव
07 Apr 2026
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
एयरमैन को बचाने के अमेरिकी मिशन पर ईरान ने क्या कहा?
मंगलवार, 7 ...
14 Feb 2026
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
बांग्लादेश चुनाव: चुनाव परिणाम और जनमत संग्रह के नतीजे कैसे रहे?
...