जमात उद-दावा प्रमुख और मुंबई आतंकवादी हमले के सरगना हाफिज सईद ने दावा किया कि कश्मीरी मुजाहिदीन कश्मीर के अखनूर, उरी और अन्य जगहों पर भारत को करारा जवाब दे रहे हैं।
लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर फैसलाबाद में बड़ी कश्मीर कांफ्रेंस रैली को संबोधित करते हुए सईद ने कहा, भारतीय सेना 650000 कश्मीरी मुसलमानों की हत्या के लिए जिम्मेदार है। अब कश्मीरी मुजाहिदीन अखनूर, उरी और अन्य जगहों पर भारत को करारा जवाब दे रहे हैं।
उसने कहा कि मुजाहिदीन भारत को तबाह कर रहा है।
सईद ने कहा कि भारत उनको अपने अभियान से रोक नहीं सकता। मैं अब अकेला नहीं हूं बल्कि अब बलूच लोग और अन्य पाकिस्तानी भी हमारे साथ हैं।
साथ ही उसने कहा कि बलूच नेता शाहजेन बुग्ती ने भी उसके साथ हाथ मिलाया है।
जम्हूरी वतन पार्टी के अध्यक्ष बुग्ती ने कश्मीर के लिए रैली में अपना समर्थन देने की घोषणा करते हुए कहा कि बलूचिस्तान कश्मीरी लोगों के साथ है।
बुग्ती ने कहा कि 50000 बलूच युवा कश्मीर आजादी आंदोलन में जुड़ने को तैयार हैं और हाफिज सईद के इशारे का इंतजार कर रहे हैं।
मुंबई हमले के सरगना ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के नदी जल को रोकता है तो वहां नदियों में खून होगा।
उसने कहा कि हम कश्मीरी आजादी के लिए कश्मीरियों के साथ हैं क्योंकि पाकिस्तान उसके बिना अधूरा है।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
20 Oct 2026
रूसी विदेश मंत्री ने कहा, रूस ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश कभी भी ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा।&nb...
20 Oct 2026
फ़्रांस में व्यापक हिंसा के बाद पेरिस के कुछ इलाक़ों समेत कई शहरों में कर्फ़्यू लगा
फ़्रांस में बीते कुछ दिनों के दौरान हुए दंगों और लूटपाट के बाद अधिकारियों ने पेरिस के कुछ ह...
05 Oct 2026
स्पेन के प्रधानमंत्री ने अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने सोमवार को अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया है।&nbs...
05 Oct 2026
इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर हज़ारों समर्थकों का इस्लामाबाद की ओर मार्च
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर उनके हज़ारो...
05 Oct 2026
भारत और रूस के रिश्तों की नींव 1950 के दशक से ही मज़बूत रही है: जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्...