इजरायल के येरुशलम शहर में रविवार को बर्लिक हमले की तर्ज पर एक आतंकी ने भीड़ पर जानबूझकर ट्रक चढ़ा दिया। इस हमले में चार सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है।
इजरायली पुलिस के आयुक्त मेजर रोनी एलिश्च ने बताया कि ट्रक से रविवार को येरुशलम अरमान हलात्जिप प्रोमेंडे चौक पर हमला किया गया। इसमें तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कम से कम 15 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।
एलिश्च ने कहा कि इस हमले की कोई खुफिया जानकारी नहीं थी। इसके बावजूद पुलिस की त्वरित कार्रवाई इकाई ने तुंरत मोर्चा संभाल कर आतंकी को मार गिराया।
उन्होंने बताया कि हमलावर की पहचान पूर्वी येरुशलम के रहने वाले अरब के रूप में की गई है। एलिश्च ने कहा कि हमलावर के पास इजरायली ड्राइविंग लाइसेंस था।
आयुक्त ने बताया कि सैनिकों का दल पर्यटन पर था और बस से उतरे थे और फुटपाथ पर खड़े थे। उसी समय हमलावर ने ट्रक सीधे उनपर चढ़ा दिया।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
20 Oct 2026
रूसी विदेश मंत्री ने कहा, रूस ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि उनका देश कभी भी ईरान का साथ नहीं छोड़ेगा।&nb...
20 Oct 2026
फ़्रांस में व्यापक हिंसा के बाद पेरिस के कुछ इलाक़ों समेत कई शहरों में कर्फ़्यू लगा
फ़्रांस में बीते कुछ दिनों के दौरान हुए दंगों और लूटपाट के बाद अधिकारियों ने पेरिस के कुछ ह...
05 Oct 2026
स्पेन के प्रधानमंत्री ने अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया
स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज़ ने सोमवार को अचानक आम चुनाव कराने का ऐलान किया है।&nbs...
05 Oct 2026
इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर हज़ारों समर्थकों का इस्लामाबाद की ओर मार्च
पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई की मांग को लेकर उनके हज़ारो...
05 Oct 2026
भारत और रूस के रिश्तों की नींव 1950 के दशक से ही मज़बूत रही है: जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत और रूस के संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के रिश्...