भारत के जम्मू-कश्मीर में सीमा पर एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ से युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया, जिसमें 4 भारतीय जवान शहीद हो गए और 1 जवान घायल बताया जा रहा है। पाकिस्तानी रेंजरों ने रविवार (4 फरवरी) को भीमबेर गली सेक्टर में गोलाबारी की। इससे पहले सुबह और शाम की घटनाओं को मिलाकर पाकिस्तान ने कई दफा भारतीय सेना की चौकियों पर गोलीबारी की। पुंछ जिले में सीमा से सटी भारतीय सेना की अग्रिम चौकी पर गोलीबारी हुई तो शाम को राजौरी के मंजाकोट सेक्टर में भी पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी की गई। वहीं पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में करीब 11 बजे से पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शुरू की गई। पाकिस्तान की तरफ से मोर्टार दागे गए।
रविवार को अधिकारियों ने बताया कि पुंछ में रविवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की ओर से बिना वजह की गई अंधाधुंध गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक और एक लड़की घायल हो गई थी।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ''पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के शाहपुर इलाके में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर बिना वजह गोलीबारी की। उन्होंने भारतीय चौकियों को छोटे स्वचालित हथियारों और मोर्टार से निशाना बनाया। भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।''
बता दें कि पाकिस्तान की तरफ से किए जाने वाले युद्ध विराम उल्लंघन का मुद्दा जम्मू-कश्मीर की विधानसभा में भी उठा था। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा था। वहीं शनिवार (3 फरवरी) को त्रिपुरा में एक सभा को संबोधित करते हुए भारत के केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेताया था।
(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
शेयरिंग के बारे में
लाइव: हमास का कहना है कि क़तर के दोहा पर इसराइल के हमले में नेता बच गए
लाइव: ग़ज़ा में स्कूल, तंबुओं और घरों पर इसराएली हमलों में कम से कम 17 लोगों की मौत
लाइव: यमन के हूतियों ने पुष्टि की कि इसराइली हमले में समूह के प्रधानमंत्री की मौत ह...
लाइव: ग़ज़ा अस्पताल और पत्रकारों पर इसराइली हमले से दुनिया आक्रोशित
लाइव: इसराइल ने ग़ज़ा शहर पर आक्रमण बढ़ाया, दो और लोग भूख से मरे