जम्मू-कश्मीर: बांदीपुरा-हंदवाड़ा में सेना ने 4 आतंकी मार गिराए, तीन जवान शहीद

 14 Feb 2017 ( आई बी टी एन न्यूज़ ब्यूरो )
POSTER

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में मंगलवार शाम को सेना के जवानों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में सेना का एक मेजर भी घायल हुआ है।

बताया जा रहा है कि सेना को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी हंदवाड़ा के रिहायशी इलाके में छुपे हुए हैं। इस सूचना के आधार पर सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने सेना पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने इसकी जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराया। सेना का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

बांदीपुरा मुठभेड़
उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच आज हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, जबकि सुरक्षा बलों के तीन जवान शहीद हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज तड़के शुरू हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों के छह अन्य जवान और एक आम नागरिक जख्मी हो गए।

अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर आज सुबह हाजिन क्षेत्र के पारे मोहल्ला को घेर लिया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल आतंकियों के नजदीक पहुंच ही रहे थे कि मुठभेड़़ शुरू हो गई। आतंकियों के साथ गोलीबारी में सुरक्षा बलों के नौ जवान जख्मी हो गए जिनमें से तीन की बाद में मौत हो गई। इस दौरान एक आतंकी भी मारा गया जिसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है।

 

(आईबीटीएन के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

इस खबर को शेयर करें

शेयरिंग के बारे में

विज्ञापन

https://www.ibtnkhabar.com/

 

https://www.ibtnkhabar.com/

अल जज़ीरा टीवी लाइव | अल जज़ीरा इंग्लिश टीवी देखें: लाइव समाचार और समसामयिक मामले


https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/

https://www.ibtnkhabar.com/